Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • संयुक्त निरीक्षण नहीं होने से 206 सड़कों पर वाहन संचालन नहीं
  • टिहरी

संयुक्त निरीक्षण नहीं होने से 206 सड़कों पर वाहन संचालन नहीं

RNS INDIA NEWS 03/12/2022
rns featured image new

नई टिहरी। सड़कों को लेकर डीएम डॉ. सौरभ गहरवार की बैठक में सामने आया कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते जनपद में 206 सड़कों का संयुक्त निरीक्षण नहीं हो पाया है। जिसके चलते इन सड़कों का उपयोग नहीं हो पा रहा है। जिससे जनता को सड़कों के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार को सड़कों को लेकर डीएम ने सम्बंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में डीएम ने परिवहन विभाग की सड़कों को लेकर लापरवाही को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुऐ 31 दिसंबर तक सभी 206 सड़कों को संयुक्त निरीक्षण करवाकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए। इन सड़कों का संयुक्त निरीक्षण न होने के कारण वाहनों का संचालन न होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएम ने बैठक में संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि संयुक्त निरीक्षण के लिए लम्बित सभी सड़कों का संयुक्त निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों के नाम सहित ब्लॉक वाईज शैड्यूल बनाकर संबंधितों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कल से ही संयुक्त निरीक्षण प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान किसी भी अधिकारी के अनुपस्थित पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की हिदायत भी डीएम ने दी। बैठक में डीएम ने कहा कि सड़कें खराब होने पर विभाग तत्काल सड़क ठीक करवाये, सड़क दुर्घटना के लिए विभाग जिम्मेदार होंगे। पालाग्रस्त सड़कों प चूना डालना सुनिश्चित करें। पीएमजीएसवाई के विभिन्न डिविजनों के तहत जनपद में 72, लोनिवि की 118 और ग्रामीण निर्माण विभाग की 16 सड़कों का संयुक्त निरीक्षण किया जाना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाद्य कारोबारियों को खाद्य मानकों को लेकर प्रशिक्षण दिया
Next: फसल बीमा रथ को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.