Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • संशोधन के साथ लागू हो स्थानांतरण कानून
  • चमोली

संशोधन के साथ लागू हो स्थानांतरण कानून

RNS INDIA NEWS 24/11/2022
rns featured image new

चमोली। राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने स्थानांतरण नीति के बजाए अल्प संशोधनों के साथ स्थानांतरण कानून-2017 को लागू करने की मांग की। शिक्षकों ने मांग की है कि अटल उत्कृष्ठ विद्यालयों को भी इस स्थानांतरण कानून के तहत शामिल किया जाए। संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने जिले में रिक्त पड़े प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक सहित कनिष्ठ और वरिष्ठ सहायक सहित अन्य पदों पर नियुक्ति की मांग की। कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का काम भी शिक्षकों को करना पड़ रहा है। ऐसे में शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। बैठक में पदोन्नति सूची जारी करने, वेतन विसंगति को दूर करने, खाली शिक्षकों के पदों को भरने सहित कई मामलों में चर्चा की गई। वहीं कई समस्याओं के निराकरण प्रक्रिया को गतिमान करने के लिए विभागीय अधिकारियों का धन्यवाद भी जताया गया। बैठक में जिला मंत्री प्रकाश चौहान, उपाध्यक्ष बृजमोहन रावत, सीमा पुंडीर, संयुक्त मंत्री मोहन सिंह, शर्मिला डिमरी, संगठन मंत्री बीरेंद्र सिंह, मीनाक्षी सती, आय व्यय निरीक्षक राजेंद्र नेगी, निर्वतमान जिला मंत्री भगत कंडवाल, देवाल के अध्यक्ष पार सिंह, मंत्री संतोष बिष्ट, नारायणबगड़ के मंत्री भगत सिंह, कर्णप्रयाग के अध्यक्ष डा. कमलेश कुंवर और मंत्री नरेंद्र कंडवाल, नंदानगर के अध्यक्ष अतीश खंडूड़ी और मंत्री सतीश भट्ट, पोखरी के अध्यक्ष ब्रह्मानंद किमोठी और मंत्री महावीर जग्गी, दशोली के मंत्री वासुदेव झिंक्वाण आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में निर्मित हिंदी शार्ट फिल्म पाताल-ती की टीम से प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने की भेंट
Next: सीडीओ देहरादून ने की रेखीय विभागों के साथ ही बैंक प्रबन्धकों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
  • नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.