Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • संकीर्ण गली में गिरी गाय का देर रात रेस्क्यू, संयुक्त प्रयास से बचाई जान
  • अल्मोड़ा

संकीर्ण गली में गिरी गाय का देर रात रेस्क्यू, संयुक्त प्रयास से बचाई जान

RNS INDIA NEWS 16/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर के कुर्मांचल स्कूल के समीप एक संकीर्ण गली में गिरी गाय को देर रात प्रशासन और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 9 बजे एक गाय पास स्थित भवन की संकीर्ण गली में गिर गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पार्षद अमित साह मोनू को दी, जिस पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल फायर सर्विस, नगर निगम और आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन गली संकरी होने और आवश्यक संसाधनों के अभाव में प्रारंभिक स्तर पर गाय को निकालना संभव नहीं हो सका। स्थिति गंभीर होते देख पार्षद ने जिलाधिकारी अंशुल सिंह को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। रात्रि करीब 12 बजे आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, फायर सर्विस की टीम और नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण भंडारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जो देर रात तक जारी रहा। लगातार प्रयासों के बाद लगभग रात 2 बजे गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान पार्षद अमित साह मोनू भी मौके पर मौजूद रहकर पूरी कार्रवाई की निगरानी करते रहे। रेस्क्यू अभियान की सफलता पर पार्षद ने जिलाधिकारी का आभार जताया, जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन, नगर निगम, आपदा प्रबंधन और फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार से अवैध शराब बरामद, एक युवक गिरफ्तार
Next: चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री धामी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 17.10.03_11zon
  • अल्मोड़ा

चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.