Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
  • हरिद्वार

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

RNS INDIA NEWS 20/10/2021
rns featured image new

रुड़की।  नगर पंचायत के महमूदपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप लगाया। ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला की मौत सीढि़यों से गिरने के बाद हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर निवासी 20 वर्षीय एक युवती ने तीन माह पहले महमूदपुर निवासी एक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। मंगलवार देर रात महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने कंट्रोल रूम में फोन करके पुलिस को विवाहिता की मौत की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं विवाहिता के परिजन ने ससुराल वालों पर उनकी बेटी को जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि युवती की मौत सीढ़ियों से गिरने से हुई है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। प्रशिक्षु सीओ नताशा सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घटधार की सुरक्षा को बनाया गया तटबंध काली नदी में समाया, कई घरों को खतरा
Next: राशिफल 21 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.