Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • सामूहिक भोज के साथ फूलदेई महोत्सव संपन्न
  • रुद्रप्रयाग

सामूहिक भोज के साथ फूलदेई महोत्सव संपन्न

RNS INDIA NEWS 21/03/2024
rns featured image new

रुद्रपयाग(आरएनएस)।  जनपद में बीते एक सप्ताह से चल रहा बच्चों का फूलदेई उत्सव सामूहिक भोज के साथ संपन्न हो गया। इससे पहले सुबह बच्चों ने रोज की तरह लोगों के घरों की देहरियों पर फूल डाले जबकि घोघा डोली के साथ नृत्य किया। इस दौरान लोगों ने बच्चों को दाल, चावल, गुड़ और पैसे दिए। सामूहिक भोज को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। मुख्यालय के साथ ही जनपद के सभी इलाकों में बीते 14 मार्च से शुरू हुए फूलदेई उत्सव का गुरुवार को विधिवत समापन हो गया है। करीब एक सप्ताह तक बच्चों ने फ्यूंली, बुरांश, गुलाब,पंय्या सहित कई प्रकार के फूलों को एकत्रित किया। सुबह सबेरे उठकर बच्चों ने बसंत के गीतों के साथ मठ-मंदिर एवं घरों की देहरियों पर फूल डाले। इसके बाद फुलारी टोलियों ने घरों से खाद्य सामग्री एकत्रित कर सामूहिक भोज तैयार किया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। केदारघाटी में बच्चों ने डोली में रखी घोघा देवता भोगमूर्ति एवं निचले क्षेत्रों में पत्थरों पर बनी मूर्ति की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान नर रूप में देवता भी प्रकट होकर बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया। इस दौरान बच्चों ने घोघा देवता की डोली को खूब नचाया। घोघा देवता को भोग लगाने के बाद बच्चों ने इस भोज को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। बंसत के उल्लास को घर-घर बांटने की यह अपने आप में एक अनूठी परंपरा है। कई स्थानों पर तो पूरे गांव में सामूहिक भोज बनाकर इसे प्रसाद के रुप में खाने की भी परंपरा निभाई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा स्वच्छता को चला हस्ताक्षर अभियान
Next: रुद्रपुर में दस हजार का इनामी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.