Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • समझौते के बहाने बुलाकर की युवक की हत्या
  • हरिद्वार

समझौते के बहाने बुलाकर की युवक की हत्या

RNS INDIA NEWS 25/06/2022
rns featured image new

आठ नामजद समेत 25 पर केस

रुड़की। प्रेमराजपुर गांव के पास युवक की हत्या के मामले में आठ नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्यारों ने समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या कर दी थी। आरोपी घरों से फरार हैं। पुलिस तलाश में लगातार दबिश दे रही है। शुक्रवार दोपहर प्रेमराजपुर गांव के पास युवकों के दो गुटों में रंजिश के चलते संघर्ष हो गया था। विवाद में कुणाल ऊर्फ बाबू मिलिट्री की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई आशीष निवासी इंदिरा कॉलोनी सुनहरा रुड़की ने पुलिस को तहरीर देकर आठ लोगों को नामजद और 25 अन्य के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि कुछ युवकों ने पहले हुए विवाद से उसके भाई को समझौता कराने के बहाने बुलाकर मारपीट कर हत्या कर डाली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रोहित राणा निवासी अज्ञात, बंटी उर्फ बलसिंह निवासी खेड़ा बिलासपुर जनपद सहारनपुर, सचिन कश्यप निवासी गैस प्लांट के पीछे भगवानपुर, योगेश डीलर निवासी चोली शहाबुद्दीनपुर, आकाश गुर्जर निवासी शाहपुर, शुभम राणा, शशांक उर्फ झोझा, बाहुबली उर्फ अमन निवासी रुहालकी और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट कर हत्या किए जाने की धारा में मामला दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि रोहित राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि मामले में अलग-अलग दो टीमें लगाई गई हैं। एसपी देहात परमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

कई लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। साथ ही देर रात तक पुलिस की आरोपियों के घर पर दबिश भी जारी रही। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घटना स्थल पर पड़े खून के सैंपल भी लिए। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।

मुआवजे और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
शनिवार को मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह और अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे। मृतक के परिजनों को साढ़े आठ लाख मुआवजा और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कलियर विधायक फुरकान अहमद ने भी अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। अस्पताल में सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में टेलर की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.