Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • समय पर वेतन भुगतान न होने पर साधन सचिवों ने जताई नाराजगी
  • देहरादून

समय पर वेतन भुगतान न होने पर साधन सचिवों ने जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 09/04/2023
rns featured image new

देहरादून। साधन समिति सचिव परिषद ने साधन सचिवों को समय पर वेतन भुगतान न किए जाने पर सख्त नाराजगी जताई। सरकार पर कैडर सचिवों के लिए फंड मजबूत करने के साथ ही नियमित वेतन भुगतान को दबाव तेज किया। साधन सचिवों को राजकीयकरण का भी लाभ देने की मांग की। राजपुर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ कॉपरेटिव मैनेजमेंट में हुई बैठक में अध्यक्ष हर्षमणि नौटियाल ने कहा कि जिलों में कैडर फंड में लगातार कमी हो रही है। इसके कारण वेतन भत्तों के भुगतान में कमी आ रही है। नियमित रूप से वेतन भुगतान न होने से वित्तीय नुकसान हो रहा है। आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। दूसरी ओर साधन सचिवों से दीन दयाल ऋण योजना, घस्यारी कल्याण योजना, मिलट मिशन, सीएससी सेंटर के कार्यों को पैक्स कैडर सचिवों से कराया जा रहा है। उसके बाद भी उनकी सेवाओं, वेतन भत्तों का स्थाई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। कहा कि कर्मचारियों को राजकीयकरण का लाभ देकर सभी समस्याओं का स्थाई समाधान निकाला जाए।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष जय सिंह राणा, महामंत्री लक्ष्मण सिंह रावत का रिटायर होने पर स्वागत किया गया। संगठन को आगे बढ़ाने को लेकर उनके स्तर से किए गए कार्यों को याद किया गया। दोनों पूर्व पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने को सभी को मिल जुल कर प्रयास करना होगा। बैठक में महामंत्री हीरा बल्लभ भट्ट, सुरेंद्र गोस्वामी, हिमांशु, सुरेंद्र राणा, उमेश जोशी, प्रताप पोखरियाल, जितेंद्र शर्मा, सूरज बिष्ट, शंशाक बहुगुणा, भीम सिंह नेगी, सरदार नेगी, कैलाश नेगी, हीरा सिंह, करन सिंह बिष्ट, माणिक लाल, आशीष नौटियाल, मनोज राणा, मनोज पांडे, सुबोध रावत आदि मौजूद रहे।

समितियों के अधूरे डाटा एंट्री पर उठाए सवाल
परिषद ने साधन सहकारी समितियों में किए जा रहे कम्प्यूटरीकरण पर भी सवाल उठाए। कहा कि समितियों में कंपनी की ओर से अधूरा डाटा एंट्री का काम किया गया है। ऐसे में भविष्य में इसके लिए सचिवों पर दबाव न बनाया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जब तक जनता को मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलेंगी तब तक चैन से नहीं बैठूंगा: पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक
Next: अगर पत्नी ने पति को कहा निकम्मा-बेरोजगार, तो बन सकता है तलाक का आधार- हाईकोर्ट का फैसला

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.