Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • तबीयत सही नहीं हुई तो भगवान पर निकाला गुस्सा, तोड़ा शिवलिंग फेंकी मूर्ति
  • अल्मोड़ा

तबीयत सही नहीं हुई तो भगवान पर निकाला गुस्सा, तोड़ा शिवलिंग फेंकी मूर्ति

RNS INDIA NEWS 11/02/2021
IMG-20210211-WA0004.jpg

24 घंटे के अंदर अल्मोड़ा पुलिस ने पकड़ा अपराधी

अल्मोड़ा/द्वाराहाट। दिनाॅक- 10.02.2021 को वादी नीरू लोहनी पत्नी दिनेश चन्द्र लोहनी निवासी- एम0टी0एस0 बद्रीनाथ मन्दिर समूह, द्वाराहाट अल्मोड़ा द्वारा अज्ञात के विरूद्व महामृत्युन्जय मन्दिर में स्थापित भैरव मन्दिर के शिवलिंग को क्षति पहुँचाकर चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना द्वाराहाट में मु0अ0सं0-4/2021 धारा- 379/427 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 गौरव जोशी द्वारा की जा रही थी।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा तत्काल मौके का जायजा लिया गया। जनपद की पूरी पुलिस टीम को चप्पे चप्पे पर चैकिंग करवाने के साथ ही एसओजी की टीम को सतर्क करते हुए कैम्प किये जाने एवं आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये। एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर मामले में द्वाराहाट क्षेत्र में लगे कैमरों के वीडियो को चैक किया गया तथा समस्त मंदिरों के आस-पास के रास्तों को चैक व पूछताछ करते हुए पुरातत्व अधिकारियों/संरक्षक से पूछताछ करने के उपरान्त सभी कड़ियों को जोड़ा गया। सभी कड़ियों के जुड़ने पर संदिग्ध की बाजार में दौड़ते हुई गतिविधियों को देखा गया। पूरी पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास के साथ एवं स्थानीयों से पूछताछ कर तथा द्वाराहाट पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मिलकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस द्वारा चैकिंग/पूछताछ एवं कैम्प के फलस्वरूप आरोपी तारा सिंह राणा (उम्र- 24वर्ष पुत्र नारायण राणा ग्राम- चितैलीगाड़, पो0 चित्रेश्वर, द्वाराहाट) अपने गाॅव में अपने ही घर पर मिल गया, जिसने पूछताछ पर अपने जुर्म का इकबाल किया गया।

पूछताछ पर तारा सिंह ने बताया कि वह 09.02.2021 को अपने गाॅव से दो किलोमीटर आगे शिवालय मन्दिर से भैरव बाबा की मूर्ति एवं तीन चिमटे चोरी करने के बाद मूर्ति लेकर गांव के एक स्कूल के पास पुल के नीचे छुपा कर अपने घर आ गया। अगले दिन दिनाॅक- 10.02.2021 को प्रातः घर से बाल कटाने के बहाने से द्वाराहाट बाजार आया, तथा मन्दिर में दर्शन कर माथा टेकने के उपरान्त भैरव मन्दिर में शिवलिंग के ऊपरी भाग को जोर लगाकर तोड़ दिया और बैग में रखकर गांव के स्कूल के पास छुपा कर अपने घर चला गया। घर से दौड़ने के बहाने से थैला लेकर मूर्ति, शिवलिंग का ऊपरी भाग एवं 3 चिमटे लेकर मेन रोड से चौखुटिया क्षेत्र में बाखली गाँव के पुराने स्कूल के लैट्रिन के पिट के अन्दर टैंक में डाल दिया। जिनको तारा सिंह की निशानदेही पर आज यह सारे बरामद कर लिए गए।

अपराध का कारण-

अभियुक्त ने बताया कि जब वह 11वीं -12वीं में पढ़ता था, तब से पैरों में काफी दर्द रहता था, स्थानीय मान्यता के अनुसार व पूछ आदि करने पर बताया गया कि भैरव बाबा की पूजा करके आपका दर्द सही हो जाएगा तब से मैं लगातार भैरव मंदिर में पूजा पाठ किया करता था, उसके उपरांत भी मेरी समस्या का हल नहीं हुआ और ज्यादा तबीयत बिगड़ने लगी। समस्या के निदान नहीं होने से मन में रोष उत्पन्न हुआ और भैरव मंदिर के मूर्ति को फेंक देने का मन बनाया। रोष में आकर मैंने एक जगह से भैरव मन्दिर की मूर्ति व चिमटे चोरी किये तथा दूसरे मन्दिर से शिवलिंग का ऊपरी भाग तोड़कर लैट्रिन के पिट में डाल दिया।

गिरफ्तारी टीम में (एस0ओ0जी0) उ0नि0 नीरज भाकुनी, का0 दिनेश, का0 दीपक खनका, का0 मनमोहन, का0 भूपेन्द्र पाल, प्रभारी थाना द्वाराहाट उ0नि0 गौरव जोशी, का0 नारायण, थाना (द्वाराहाट), का0 दीपक, थाना (द्वाराहाट) शामिल रहे। अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित कार्यवाही और सफलता पर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा गिरफ्तारी टीम को उत्साहवर्धन हेतु 5000 रूपये, द्वाराहाट विधायक महेश नेगी ने 2500 रुपये तथा जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 रवि रौतेला द्वारा 2500 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में यहाँ होगी सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर की भर्ती
Next: बूथ कमेटी की बैठक में कुंजवाल ने साधा सरकार पर निशाना,कहा चार साल से पड़ा है प्रदेश का विकास ठप्प

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.