Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • सैन्य बाहुल्य गांव सवाड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय अमर शहीद सैनिक मेला
  • चमोली

सैन्य बाहुल्य गांव सवाड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय अमर शहीद सैनिक मेला

RNS INDIA NEWS 07/12/2024
rns featured image new

– गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया मेले का शुभारंभ।
– सवाड़ में सैनिक म्यूजियम के लिए सांसद निधि से 10 लाख देने की घोषणा की।
– 18 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में 14 लाख लागत से निर्मित स्मारक का किया अनावरण।

चमोली(आरएनएस)।    देवाल ब्लाक के दूरस्थ सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ में शहीद सैनिकों की स्मृति और सम्मान में आयोजित तीन दिवसीय 17वॉ अमर शहीद सैनिक मेले का शनिवार को आगाज हो गया है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने मेले का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाऐं दी। उन्होंने सवाड़ स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र एवं श्रद्वासुमन अपिर्त करते हुए वीर भूमि के अमर शहीदों को नमन किया। इस दौरान गढ़वाल सांसद ने सवाड़ गांव में सैनिक म्यूजियम के लिए 10 लाख देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि जल्द ही सवाड़ में केन्द्रीय विद्यालय के प्रस्ताव को स्वीकृत कराया जाएगा। मेला समिति एवं क्षेत्रीय जनता ने परमपरागत बाधयत्रों के साथ गढ़वाल सांसद का भव्य स्वागत किया करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
सैन्य बाहुल्य गांव सवाड से 22 सैनिकों ने प्रथम विश्व युद्ध में भाग लिया था। जबकि 38 सैनिकों ने द्वितीय विश्व युद्ध, 14 सैनिकों ने पेशावर कांड तथा 17 सैनिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है। सवाड गांव से 1971 बांग्लादेश युद्ध में 28 सैनिकों, ऑपरेशन व्यूल स्टार में 15 सैनिकों ने भाग लिया था। वीर भूमि सवाड़ से वर्तमान में भारतीय सेना में 128 सैनिक सेवारत है।
शहीद सैनिक मेले में जनता को संबोधित करते हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में सुविधाओं को बेहतर करने का सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। अमर शहीदों को नमन करते हुए सांसद ने कहा कि उनकी सरकार ने सैनिकों का हमेशा सम्मान किया है। राज्य सरकार ने भी  शहीद सैनिक परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी सेवा अवसर दिया जा रहा है। इस दौरान सांसद ने 18 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में 14 लाख लागत से निर्मित स्मारक का अनावरण भी किया। सांसद ने कहा कि मैं सैन्य बाहुल्य गांव में आकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने सवाड़ गांव में जल्द ही केन्द्रीय विद्यालय के प्रस्ताव को पास कराने का आश्वासन भी दिया।
थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने क्षेत्र की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि देवाल ब्लाक में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। उन्होंने सांसद से क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने की मांग की। विधायक ने सवाड मेले के सफल संचालन के लिए 02 लाख रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर थराली विधायक भूपाल टम्टा, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, मेलाध्यक्ष आलम सिंह, संयोजक दयाल सिंह, उप जिलाधिकारी कमलेश मेहता एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित बडी संख्या में मेलार्थी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 45 लाख की साइबर ठगी करने का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार
Next: निवर्तमान प्रधान ने स्पष्टीकरण के लिए मांगा समय

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.