Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • साईं बाबा पर बयान को लेकर फंसे बागेश्वर धाम सरकार, मुंबई में शिकायत दर्ज, एफआईआर की मांग
  • राष्ट्रीय

साईं बाबा पर बयान को लेकर फंसे बागेश्वर धाम सरकार, मुंबई में शिकायत दर्ज, एफआईआर की मांग

RNS INDIA NEWS 04/04/2023
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री मुश्किल में फंसते नजर आ रहे है। उनके खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत की गई है। बताया जा रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री ने शिरडी के साईं बाबा पर बयान दिया था। इसी मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। यह शिकायत उद्धव बालासाहेब ठाकरे की युवा सेना की तरफ से दी गई है।
बागेश्वर बाबा द्वारा शिरडी साईं बाबा के पर बयान सामने आने के बाद उद्धव बालासाहेब ठाकरे की युवा सेना के लोगों ने मुंबई में बांद्रा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है। बागेश्वर बाबा पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। युवा सेना के लोगों ने कहा कि बागेश्वर बाबा शिरडी साईं बाबा के भक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुछ दिन पूर्व साईं बाबा को लेकर बड़ा बयान दिया था। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि साईं बाबा कोई भगवान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि साईं बाबा संत और फकीर हो सकते हैं। लेकिन भगवान नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में शंकराचार्य का सबसे बड़ा स्थान है। उन्होंने साईं बाबा को देवताओं का स्थान नहीं दिया है। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा था कि गीदड़ की खाल पहनकर कोई शेर नहीं बन सकता।
बता दें कि बागेश्वर बाबा उर्फ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा एमपी के जबलपुर में 25 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस दौरान चर्चा करते हुए उन्होंने साईं बाबा को लेकर कई बातें कही थीं। उन्होंने कहा था कि हमारे सर्वोच्च गुरु शंकराचार्य ने कभी भी साईं बाबा को देवता का स्थान नहीं दिया था। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि शंकराचार्य हिंदू धर्म के प्रधानमंत्री हैं। इसलिए हर सनातनी को उनकी बात मानना बहुत जरूरी है।
इसके अलावा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि साईं बाबा को लेकर जिन लोगों की आस्था है, मैं उनकी आस्था को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा था कि संत हमारे चाहे धर्म के हों या फिर तुलसीदास और सूरदास ही क्यों नहीं हों, ये लोग महान हो सकते हैं, योगपुरुष हो सकते हैं। लेकिन कोई भी भगवान नहीं हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में प्रधानाचार्य पर मुकदमा दर्ज
Next: जमीन के नाम पर हड़पे 15 लाख

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.