Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सहकारी बैंकों के फंसे 166 करोड़ वसूली को चलेगा अभियान
  • देहरादून

सहकारी बैंकों के फंसे 166 करोड़ वसूली को चलेगा अभियान

RNS INDIA NEWS 31/01/2023
rns featured image new

देहरादून। सहकारी बैंकों के डूब चुके 166 करोड़ से अधिक के बकाया वसूली को अभियान शुरू होगी। एकबार फिर वन टाइम सेटेलमेंट योजना के तहत बकाया वसूला जाएगा। इस दौरान लोग मूल धन जमा करा कर अपने लोन से जुड़े मामले निपटा सकते हैं। सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि 10 फरवरी से 15 मार्च तक ओटीएस योजना चलाई जाएगी। ताकि एनपीए हुआ पैसा वापस आ सके। कहा कि यह अंतिम एकमुश्त जमा समाधान योजना होगी। राज्य सहकारी बैंक के एमडी नीरज बेलवाल ने बताया कि बैंक का 166 करोड़ रुपए एनपीए का फंसा हुआ है। इसकी वसूली को दो केस दर्ज कराए जा चुके हैं। एक दर्जन से वसूली के नोटिस डीएम स्तर से जारी होने हैं। पिछले साल 14 करोड़ रुपए एनपीए की वसूली बैंकों ने की।
कहा कि हर जिले से दो किसान, चार अधिकारी देश भ्रमण पर जाएंगे। उत्कृष्ट किसानों का चयन किया जाएगा। किसान अध्ययन रिपोर्ट भी सौंपेंगे। इसके लिए नाबार्ड ने दो करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना जिलों में लांच की जाएगी। गरीब छात्रों को अगले सत्र से सिविल सर्विस और एनडीए की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 15 फरवरी से पहले 670 सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण किया जाए।
कहा कि प्रदेश में 1200 वित्तीय साक्षरता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे। जिला सहकारी बैंक, राज्य सहकारी बैंक की हर शाखा चार चार गोष्ठियां आयोजित करेंगी। नाबार्ड बैंकों को प्रति गोष्टी ₹6000 रुपये देगा।
सहकारिता मंत्री ने कहा विभाग की नई नियमावली जल्द बनाई जाए। देहरादून सिंघनीवाला में सहकारिता और कॉपरेटिव बैंक का ट्रेनिंग सेंटर तैयार किया जाए। सहकारी बैंकों में आईबीपीएस के माध्यम से नियुक्तियां कराई जाएं।
बैठक में सीजीएम नाबार्ड वीके बिष्ट, रजिस्ट्रार आलोक पांडे, अपर निबंधक ईरा उप्रेती, आनंद शुक्ल, नीरज बेलवाल, एमपी त्रिपाठी, रामिन्द्री मंद्रवाल, मान सिंह सैनी, नरेंद्र सिंह रावत, मनोहर सिंह मार्तोलिया, भूपेंद्र कुमावत मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्निफर डॉग ने ढूंढ़ा झाड़ियों में छिपा गांजा
Next: सपा राष्ट्रीय सचिव ने दिया विस बर्खास्त कार्मिकों को समर्थन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.