Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सही कैरियर के चुनाव के लिए रोहित फाउंडेशन की पहल
  • अल्मोड़ा

सही कैरियर के चुनाव के लिए रोहित फाउंडेशन की पहल

RNS INDIA NEWS 24/03/2021
IMG-20210324-WA0004.jpg

अल्मोड़ा, मण्डलकोट: 12वीं के बाद क्या? यह सवाल हर छात्र के लिए बड़ी उलझन साबित होता है। इसी उलझन को सुलझाने की पहल की है। रोहित फाउंडेशन ने। उनका मानना है कि आधुनिक शिक्षा के इस युग में ग्रामीण इलाकों के बच्चों को आर्थिक तंगी तथा भविष्य के प्रति जागरूकता ना होने के कारण बच्चे 10वीं एवं 12वीं के बाद अपने करियर को लेकर उलझन में रहते हैं उन्हें आर्थिक सहायता एवं कैरियर काउंसिलिंग जैसे आधुनिक शिक्षा की बेहद आवश्यकता है। जिससे वे समय रहते महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। अक्सर बच्चे सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण सही कैरियर का चुनाव नहीं कर पाते। ज्यादातर छात्र और उनके अभिभावक 10वीं के बाद विषयों के चयन को लेकर भी असमंजस में रहते हैं। वहीं, 12वीं के बाद करियर के चुनाव को लेकर भी छात्र दुविधा का सामना करते हैं। धुराफाट के मण्डलकोट में सोमवार को रोहित फाउंडेशन की शुरुआत की गई। फाउंडेशन के संस्थापक पंकज नेगी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गांव से ही की। इन्ही समस्याओं के समाधान के लिए रोहित फाउंडेशन प्रतिबद्ध है। फाउंडेशन के शुभारंभ के अवसर पर रोहित फाउंडेशन ने राजकीय इंटर कॉलेज मंडलकोट में 10वीं और 12वीं की सभी छात्राओं को परीक्षा किट प्रदान की, जिससे आने वाली बोर्ड परीक्षाओं में उनका उपयोग कर सके। इस अवसर पर अध्यक्ष सरिता नेगी, प्रधानाचार्य राम पूजन यादव, पुष्कर सिंह, सुन्दर करायत, प्रमोद भाकुनी, विरेंद्र बिष्ट, खुशाल बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, दीपक नेगी, दीपक मेहरा, अंकित मेहरा, गगन, हेमंत आदि अभिभावक व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

(मनीष नेगी, द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जगुआर की पहली इलेक्ट्रिक कार हुई भारत में लॉन्च, बैटरी से चलने वाली इस कार की कीमत 1.05 करोड़
Next: अपने कर्मचारियों और परिवार के दो सदस्यों को फ्री में कोरोना वैक्सीन लगवाएगी कार्स24

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.