Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सहस्रधारा रोड में वन भूमि पर कब्जा, विभाग ने रुकवाया काम
  • देहरादून

सहस्रधारा रोड में वन भूमि पर कब्जा, विभाग ने रुकवाया काम

RNS INDIA NEWS 23/03/2023
rns featured image new

देहरादून। सहस्रधारा रोड स्थित आनंद विहार में बुधवार को कुछ प्रापर्टी डीलरों ने जंगल की जमीन कब्जाने के लिए वन विभाग के पिलर जेसीबी से तोड़ दिए। इसके अलावा वहां कुछ पेड़ भी काटे जा रहे थे। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर काम रुकवा दिया। जिस पर वहां दिन भर हंगामा चलता रहा। गुरुवार को वन विभाग की सर्वे टीम वहां जाकर जमीन का सर्वे करेगी। इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ मसूरी डा. उदय गौड़ ने बताया कि दोपहर में शिव गिरधन निकुंज कालोनी सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कक्कड़ ने उन्हें आनंद विहार में वन भूमि पर कब्जे की सूचना दी थी।जिस पर उन्होंने वहां एक टीम भेजी। टीम को आनंद विहार में रिजर्व फारेस्ट एरिया में कुछ छूट प्रजाति के पेड़ कटे मिले। जबकि वहां एक प्लाट पर पिलर भी तोड़े गए थे। जेसीबी से वहां काम चल रहा था। काम को तत्काल रुकवा दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जो पिलर तोड़े गए वो वन विभाग के हैं और जमीन रिजर्व फारेस्ट की। जिसके बाद वहां प्लाटिंग कर रहे लोगों को सर्वे पूरा होने से पहले काम ना करने की हिदायत दी गई। गुरुवार को सर्वेयर को भी मौके पर लेजाकर सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद आगे उसमें मुकदमा या अन्य कार्रवाई की जाएगी। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कक्कड़ का कहना है कि जमीन पर पिछले 24 साल से वन विभाग के पिलर लगे हैं। जिसके अब कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने की शोक संवेदना व्यक्त
Next: महिला ग्राम प्रधान रिश्वत लेते गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.