Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • करंट की चपेट में आने से 5 बच्चे झुलसे, अस्पताल में भर्ती
  • नैनीताल

करंट की चपेट में आने से 5 बच्चे झुलसे, अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/09/2022
rns featured image new

छत पर टेंट लगाने के दौरान हुआ हादसा

 

हल्द्वानी।  लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के एक घर में सगाई की खुशियों में एकाएक अफरातफरी मच गई, यहां छत पर टेंट लगाने के दौरान हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने के चलते 5 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गये, आनन-फानन में परिजनों ने दो बच्चों को सुशीला तिवारी और बाकी को बेस अस्पताल में भर्ती कराया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर 6 में व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के मकान में किराए पर रहने वाली महिला बबीता पत्नी मुनेश की बेटी की गुरुवार को सगाई थी, उसका विवाह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी युवक से तय हुआ है, गुरुवार की प्रातः परिवार के बच्चे टेंट के लोहे के पाइप छत में चढ़ा रहे थे, तभी एक पाइप मकान के पीछे से गुजर रही रेलवे की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिसके चलते छत में मौजूद आधा दर्जन बच्चे करंट का शिकार हो गए। गंभीर रूप से जख्मी बच्चों को क्षेत्र के विश्वास क्लीनिक में ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात 5 बच्चों को हल्द्वानी रैफर कर दिया गया। जिन बच्चों को गंभीर रूप से करंट लगा है उनमें आदित्य उम्र 9 वर्ष पुत्र मुनेश, आर्यन उम्र 14 वर्ष पुत्र पूरन, पलक उम्र 17 वर्ष पुत्री पूरन कुंद्रा निवासी इंदिरा नगर झोपड़पट्टी पंतनगर, रानों उम्र 12 वर्ष पुत्री मुनेश और सेम उम्र 14 वर्ष पुत्र जितेंद्र निवासी रुद्रपुर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वेतन नहीं मिलने से एनएचएम कर्मचारियों में आक्रोश, काला फीता बांधकर कर रहे काम
Next: 10 सितम्बर से शुरू होगा पितृ पक्ष

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.