Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दो दिन में विदेश जाने वाली थी साफिया मलिक, हो गयी थी पूरी तैयारी
  • नैनीताल

दो दिन में विदेश जाने वाली थी साफिया मलिक, हो गयी थी पूरी तैयारी

RNS INDIA NEWS 04/04/2024
rns featured image new

नैनीताल (आरएनएस)। फर्जी शपथ पत्र लगाकर जमीन कब्जाने की आरोपी साफिया मलिक पत्नी अब्दुल मलिक को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। साफिया बरेली में सात दिन से अपने मामा के घर रह रही थी। बनभूलपुरा में जिस जमीन को लेकर बवाल हुआ, उसकी मुख्य आरोपित साफिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद हल्द्वानी जेल भेज दिया है।
आठ फरवरी को बनभूलपुरा में सरकारी नजूल भूमि से अतिक्रमण हटाने पर बवाल हुआ था। उपद्रव में पांच लोगों की मौत हो गई थी। जिस जमीन पर अब्दुल मलिक अपना दावा कर रहा था। निगम की जांच में वह गलत साबित हुआ था। 22 फरवरी को नगर निगम के सहायक आयुक्त गणेश भट्ट ने अब्दुल मलिक, उसकी पत्नी साफिया, अख्तरी बेगम, नबी रजा खां, गौस रजा खां और अब्दुल लतीफ के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में प्राथमिकी कराई थी। इन पर मृत व्यक्ति के दस्तावेज लगाकर फर्जी तरीके से जमीन कब्जाने व उसे खुर्द-बुर्द करने का आरोप है। मुकदमा दर्ज होने के बाद कोतवाली के एसएसआई महेंद्र प्रसाद को मामले की विवेचना सौंपी गई।
उधर साफिया मलिक ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी। उधर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि साफिया बरेली के बिहारीपुर में अपने मामा के घर में छिपी है। मंगलवार को पुलिस व एसओजी ने साफिया को ग्राम बिहारीपुर जिला बरेली उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी टीम में एसएसआई महेंद्र प्रसाद, एसओजी प्रभारी, संजीत राठौर, हेड कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल महबूब अली व राजेश्वरी नेगी शामिल रहे।

एक महीने बरेली की मजार में छुपी रही साफिया
पुलिस साफिया की खोज में दिल्ली, मुंबई, हरियाणा व बिहार तक गई। वह बरेली की एक मजार में एक महीने तक छिपी रही। पुष्ट सूत्रों के अनुसार साफिया सात दिन पहले अपने मामा के घर बरेली आ गई थी।

विदेश भागने की तैयारी में थी साफिया
साफिया मामा के घर से विदेश भागने की फिराक में थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि साफिया ने पूछताछ में बताया है कि वह दो दिन में विदेश जाने वाली थी। उसने वीजा के लिए आवेदन किया था। पुलिस ने साफिया के लिए लुक आउट नोटिस जारी नहीं किया था।

पनाह देने वाले राडार पर
जिन लोगों ने साफिया को पनाह दी, वह पुलिस की राडार पर आ चुके हैं। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि साफिया को पकड़ने के लिए टीम गठित की थी। कहा कि जिन लोगों ने उसे पनाह दी, उन्हें भी चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई होगी। सूत्र बताते हैं कि साफिया बरेली में एक वकील के घर में भी रुकी थी।

बनभूलपुरा उपद्रव में शामिल हो सकता साफिया का नाम
जिस जमीन से बवाल शुरू हुआ था, उस पर साफिया का ही कब्जा था। एसएसपी मीणा ने बताया कि साफिया के नाम पर जमीन थी। हालांकि उसमें और लोगों के नाम भी शामिल हैं। साफिया ही कोर्ट पहुंची। जमीन पर कब्जा नहीं होता तो उपद्रव नहीं होता। इसलिए साफिया को बनभूलपुरा उपद्रव का आरोपी बनाया जा सकता है। साफिया से पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साफिया मलिक को बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। बनभूलपुरा उपद्रव की जड़ जमीन ही थी। इस मामले में कानूनी राय लेकर पुलिस और आगे बढ़ेगी। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस जल्द ही पूछताछ के लिए साफिया की रिमांड लेगी।
-प्रह्लाद नारायण मीणा, एसएसपी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेमनगर में रामनवमी पर निकलेगी शोभायात्रा
Next: सीसीटीवी में बाइक चोर कैद

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.