Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सफाई कर्मियों की हड़ताल से नैनीताल में लगे कूड़े के ढेर
  • नैनीताल

सफाई कर्मियों की हड़ताल से नैनीताल में लगे कूड़े के ढेर

RNS INDIA NEWS 24/02/2022
default featured image

नैनीताल। वेतन की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार पर गए निकाय और सफाई कर्मचारी संघ के कर्मचारी छठे दिन भी धरने पर डटे रहे। सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के बाद नैनीताल की मॉल रोड, बाजार को छोड़कर शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने लगे हैं। इस दौरान केवल आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है। वेतन की मांग को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों का कहना है कि पालिका द्वारा आउटसोर्स व रेगुलर कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं दिया गया है। रिटायर्ड हो चुके कर्मचारियों को भी समय से पेंशन नहीं मिली है। वेतन की मांग को लेकर बुधवार को निकाय व पालिका सफाई कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद, महासचिव सोनू सहदेव, कमल कुमार, रवि कुमार, निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहन चीलवाल, रितेश कपिल, ईश्वरी दत्त बहुगुणा, हिमांशु चंद्र, हेमचंद्र बहुगुणा, गोपाल राम समेत तमाम अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
पालिका कर्मचारियों के वेतन के मामले में वित्त सचिव अमित नेगी से वार्ता हुई है। उन्होंने जल्द ही पालिका कर्मचारियों के वेतन के लिए बजट अवमुक्त करने का आश्वासन दिया है।   -सचिन नेगी, नगरपालिका अध्यक्ष नैनीताल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन गुर्जरों से जुड़े आदेशों का पालन न होने पर हाईकोर्ट नाराज
Next: चोरी के माल सहित दो दबोचे

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

भोजनमाताओं ने सरकार से 18 हजार न्यूनतम वेतन मांगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.