Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सफाई कर्मियों की हड़ताल से जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर
  • हरिद्वार

सफाई कर्मियों की हड़ताल से जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर

RNS INDIA NEWS 10/03/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।   नगर निगम रुड़की में तैनात अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी अपनी हड़ताल जारी रखी। हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी शहर में कूड़ा नहीं उठा। जिसके चलते शहर में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे रहे। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, नगर निगम के अधिकारी हड़ताली कर्मचारियों को मनाने के लिए दिनभर प्रयास करते रहे। उनके साथ बैठकें की, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अडिग रहे। मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने पड़ाव में जमकर प्रदर्शन किया। देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ (भारतीय मजदूर संघ, उत्तराखंड) के आह्वान पर अस्थाई सफाई कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर हैं। सभी सफाई कर्मचारी पुरानी तहसील स्थित नगर निगम के पड़ाव में धरने पर बैठे हैं। आंदोलन की अगुवाई कर रहे संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश गोगलिया ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होती है आंदोलन जारी रहेगा। सालों से कर्मचारी अस्थाई रूप में काम करके नियमित होने की आस लगाए बैठे हैं। उन्हें हर बार केवल आश्वासन ही मिल रहा है। नगर निगम में कई वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मचारी और कूड़ा वाहन चालक निगम की व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में उन्हें थर्ड पार्टी कंपनी के अधीन किया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर संगठन की नगर सभापति बिमला देवी, अध्यक्ष विनेश सौदाई और कार्यकारिणी अध्यक्ष राजपाल सिंह, विपिन कुमार, शाखा प्रभारी विकास गगोलिया, आनंद चंचल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद डोगरा, जौनी बेनीवाल, दीपक भवानी, कर्ण बिरला, राजीव, अशोक कुमार, रामनाथ, राजन बिरला आदि ने भी विचार रखे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डायट परिसर में बन रही आधुनिक क्रिकेट पिच का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Next: विवाद के बाद एनसीईआरटी ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक वापस ली

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.