Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सफाई कर्मचारी घटाने पर धरना प्रदर्शन, मंगलवार से हड़ताल की चेतावनी
  • देहरादून

सफाई कर्मचारी घटाने पर धरना प्रदर्शन, मंगलवार से हड़ताल की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 22/11/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  दून मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को दून मेडिकल कॉलेज पटेलनगर में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और प्राचार्य कार्यालय के बाहर धरना दिया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विशाल बिरला कर्मचारियों के बीच पहुंचे और प्राचार्य एवं ठेकेदार से वार्ता का प्रयास किया। पता चला कि प्राचार्य डॉ गीता जैन छुट्टी चली गई है। यहां मौजूद कर्मचारियों से तीखी नौकझोंक हुई। बिरला ने कहा कि निजी एजेंसी जीडी अजमेरा को प्राचार्य की ओर से चारों परिसर में उपनल के कर्मचारी मिलाकर 161 कर्मचारी और पांच सुपरवाइजरों से काम कराने का आदेश 15 और 20 नवंबर को दिया है। जबकि अभी तक 244 कर्मचारी और 13 सुपरवाइजर काम कर रहे थे। नया टेंडर सर्फेस के हिसाब से हुआ है, फिर भी कर्मचारी तय किए जा रहे और वह एसओपी के खिलाफ। आरोप लगाया कि इससे प्रबंधन और ठेकेदार की मनमानी उजागर होती है कि ज्यादा भुगतान किया जाए और कर्मचारियों को वेतन कम दिया जाए। केंद्र सरकार की एसओपी के मुताबिक यहां पर करीब 300 कर्मचारियों की जरूरत है। कहा कि यदि एक भी कर्मचारी को हटाया गया तो बड़ा आंदोलन होगा। कहा कि सोमवार तक समाधान न होने पर मंगलवार से हड़ताल होगी। कर्मचारियों का शोषण और प्रबंधन व ठेकदार की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। इस दौरान रीना, सुनीता, सरिता, सुशीला, देशराज, कुसुम, मीना, निर्मला, रामा, रंबा, रीता, ऋतु, संतोष, शोभावती, सीता, तुसा देवी, विमला देवी आदि मौजूद रहे। सरफेस के हिसाब से ठेका, कर्मचारी कम क्यों? इस नए टेंडर में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि इसमें सरफेस के हिसाब से भुगतान कॉलेज ठेकेदार को करेगा। अब कॉलेज द्वारा उपनल के 105 कर्मचारियों के अलावा 56 कर्मचारी ही रखे जाने का आदेश किया गया। आयोग और कर्मचारी संघ प्राचार्य के इस आदेश पर सवाल उठा रहा है। इस पूरे प्रकरण में निदेशालय से लेकर कॉलेज और अस्पताल तक के अफसरों में एक राय नहीं है। आयोग ने तलब किए अफसर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने इस प्रकरण में कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने प्राचार्य, एमएस और ठेकेदार को पूरे ब्यौरे के साथ आयोग में तलब किया है। कहा कि एक भी कर्मचारी नहीं हटने दिया जाएगा। सीएम को भी इस संबंध में चिट्ठी लिखी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिता पर बेटी का सौदा और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप
Next: राशिफल 23 नवंबर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.