Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • सदी की सबसे बड़ी चुनौती कोरोना महामारी : मोदी
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

सदी की सबसे बड़ी चुनौती कोरोना महामारी : मोदी

RNS INDIA NEWS 04/06/2021
modi

नई दिल्ली (आरएनएस)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएसआईआर की सालाना बैठक में कोरोना महामारी को सदी की सबसे बड़ी चुनौती करार दिया। वहीं कोरोना संकट काल में स्वदेशी वैज्ञानिकों को आभार जताते हुए कहा कि एक साल में कोरोना किट बनाकर भारत को आत्मनिर्भर बनाया गया।
पीएम मोदी ने पीएम नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैज्ञानिकों की तारीफ की है। उन्होंने कोरोना की सदी की सबसे बड़ी चुनौती बताया और कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी जब-जब मानवता पर कोई संकट आया है तो विज्ञान ने बेहतर भविष्य के रास्ते तैयार कर दिए हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि बीती शताब्दी का अनुभव है कि जब पहले कोई खोज दुनिया के दूसरे देशों में होती थी तो भारत को उसके लिए कई-कई साल का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन आज हमारे देश के वैज्ञानिक दूसरे देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं, उतनी ही तेज गति से काम कर रहे हैं। हमारे वैज्ञानिकों ने एक साल में ही स्वदेशी कोरोना वैक्सीन तैयार कर दी। कोरोना की बीमारी से निपटने के लिए नई-नई दवाएं खोजीं। ऑक्सीजन के उत्पादन में इजाफे के लिए प्रयास किए। पीएम ने कहा कि हमारी इस संस्था ने देश को कितनी ही प्रतिभाएं दी हैं, कितने ही वैज्ञानिक दिए हैं। शांतिस्वरूप भटनागर जैसे महान वैज्ञानिक ने इस संस्था को नेतृत्व दिया है। उन्होंने कहा कि आज भारत सस्टेनेबल डेवलेपमेंट और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। आज हम सॉफ्टवेयर से लेकर सैटेलाइट्स तक, दूसरे देशों के विकास को भी गति दे रहे हैं, दुनिया के विकास में प्रमुख इंजन की भूमिका निभा रहे हैं।

आम लोगों को भी वैज्ञानिक रिसर्च से जोडऩा होगा
ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि कोई भी व्यक्ति आपके रिसर्च के बारे में जान सकें और चाहता है तो फिर जुड़ भी सके। इसके लिए आपको निरंतर जोर देना होगा। इससे आपके काम और प्रोडक्ट्स को भी मदद मिलेगी। साथियों आज देश आजादी के 75 साल पूरे करने वाला है। हमें इस बात को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट संकल्पों और निश्चित दिशा में रोडमैप के साथ आगे बढऩा होगा। कोरोना के इस संकट ने भले ही रफ्तार धीमी की है, लेकिन आज भी हमारा संकल्प आत्मनिर्भर और सशक्त भारत है।

विदेशी नागरिकों की वीजा अवधि 31 अगस्त तक बढ़ाई
गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण भारत में फंसे विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। यह राहत उन्हें निशुल्क दी गई है। इन नागरिकों को बढ़ी हुई वीजा अवधि के लिए न तो कोई आवेदन करना होगा और न ही किसी तरह की पेनल्टी या शुल्क अदा करना होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सितंबर-अक्तूबर तक आएगी कोरोना की तीसरी लहर
Next: जल्द होगा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, तैयारी पूरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.