Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सड़क टूटे 27 दिन हो गए, ठीक कब करोगे
  • पौड़ी

सड़क टूटे 27 दिन हो गए, ठीक कब करोगे

RNS INDIA NEWS 15/09/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  कीर्तिनगर विकासखंड के अन्तर्गत बड़ियारगढ़ रिंगोली तल्ली के लिए जाने वाली सड़क पिछले माह आयी अतिवृष्टि से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गयी थी, जबकि जगह-जगह पुश्ते टूटने के कारण सड़क में वाहनों की आवाजाही जोखिमभरी हो रखी है। इसके बाद भी क्षेत्र की एक मात्र सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधारीकरण लिए जल्द बजट दिलाने की मांग की है। ताकि लोग परेशानी में ना रहे। बड़ियारगढ़ रिंगोली तल्ली के पूर्व प्रधान राजेन्द्र कैंतुरा ने कहा कि आपदा के 27 दिनों बाद भी क्षेत्र की सड़क नहीं सुधर पायी है। कहा कि सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जल्द राहत कार्य करने की बात कर रही है, किंतु ग्रामीण आज भी आपदा से टूटी सड़क को ठीक कराने का रोना रो रहे है। उन्होंने कहा कि रिंगोली तल्ली सड़क जगह-जगह पुश्ते टूटने से खराब है। कई दिनों तक तो यहां क्षेत्र के चार पहिया वाहन फंसे रहे। किसी तरह से जेसीबी भेजकर यहां सड़क साफ कर वाहन निकाले गये, किंतु उसके बाद विभाग ने सड़क पर टूटे पुश्ते ठीक करने का काम शुरु नहीं किया है। जिससे रिंगोली तल्ली के ग्रामीणों को दो किमी पैदल जाना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण राकेश नेगी, विक्रम नेगी, नरेन्द्र कैंतुरा, संदीप कैंतुरा ने सरकार से जल्द गांवों की टूटी सड़कों को ठीक करने की मांग की है। कहा कि कई बार विभाग को अवगत करान के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पा रही है। इधर लोनिवि के सहायक अभियंता हर्षवर्धन मैठानी ने कहा कि जहां मलबा आया है, उसे हटा दिया गया है, टूटे पुश्ते सहित अन्य कार्यो के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही काम शुरु कर दिया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस नेता सुनील चमोली का सड़क दुर्घटना में निधन
Next: रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.