Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, सड़क सुरक्षा समिति के अनेक बिन्दुओं पर चर्चा
  • अल्मोड़ा

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, सड़क सुरक्षा समिति के अनेक बिन्दुओं पर चर्चा

RNS INDIA NEWS 29/12/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी वन्दना सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा समिति के अनेक बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग व पुलिस विभाग को निर्देश दिये कि शहर में रात्रि 08ः00 बजे से प्रातः 08ः00 बजे तक भारी वाहनों द्वारा लोडिंग व अनलोडिंग की जाय। उन्होंने कहा कि प्रातः 09ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक किसी भी प्रकार के भारी वाहनों में लोडिंग व अनलोडिंग न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय साथ ही आपातकालीन वाहनों को आने-जाने की प्राथमिकता दी जाय। बैठक में जीआईसी के पास बनी पार्किंग को सुचारू करने के लिए उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिये कि निविदा निकालकर पार्किंग शुरू की जाय साथ ही कमेटी के माध्यम से रेटलिस्ट भी तय कर ली जाय।

बैठक में जिलाधिकारी ने नगरपालिका में 15 अण्डर ग्राउण्ड डस्टबीन के संचालन हेतु ग्रामीण विभाग देहरादून द्वारा वाहनों के क्रय विषयक जानकारी प्राप्त की। जिस पर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका द्वारा बताया गया कि टैण्डर प्रक्रिया हो चुकी है। बैठक में क्षतिग्रस्त गैस गोदान के रोड के सुधारीकरण के सम्बन्ध में उन्होंने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को निर्देश दिये कि शासन से धनराशि मिलने के बाद कार्य को तत्काल शुरू कर दिया जाय साथ ही जहॉ पर मोड़ों को चौड़ा किया जाना है उस कार्य को प्राथमिकता के साथ किया जाय। उन्होंने लोनिवि व परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि कार्य शुरू होने पर कार्य की गुणवत्ता का एक संयुक्त निरीक्षण किया जाय। उन्होंने विकास भवन व नवीन कलेक्ट्रेट में शटल सेवा को सुचारू किये जाने के निर्देश दिये ताकि लोगों को आवागमन में असुविधा न हो साथ ही शिखर चौराहे के पास साईन बोर्ड लगाने और उसमें रेटलिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिये।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी निर्माणाधीन संस्थाओं को निर्देश दिये कि जनपद के मार्गों में निकट व किनारे चेतावनी बोर्ड लगाये जाय ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। बैठक में सदस्यों द्वारा एलआर साह मार्ग में तीव्र गति से दोपहिया वाहन चलाने की शिकायत जिलाधिकारी के सम्मुख रखी जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग व सम्भागीय परिवहन अधिकारी को प्रवर्तन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में सड़क किनारे कई समय से खड़ी पुरानी गाड़ियों को हटाये जाने की बात रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने एक संयुक्त निरीक्षण कर गाड़ियों का चिन्हीकरण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में नगरपलिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, सदस्य गिरीश मल्होत्रा, रीता दुर्गापाल, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इस हफ्ते भारत में तेजी से बढ़ेंगे कोरोना के मामले : कैंब्रिज ट्रैकर रिपोर्ट
Next: अन्तरराष्ट्रीय बैडमिन्टन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का ब्राण्ड एम्बसेडर बनाया गया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.