Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क सुरक्षा के मामलों में शिथिलता न बरते अधिकारी : डीएम
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा के मामलों में शिथिलता न बरते अधिकारी : डीएम

RNS INDIA NEWS 29/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन बीते शनिवार सायं किया गया। इस बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि शराब पीकर वाहन चलानेके मामलों में संबंधित वाहनों को तुरंत जब्त किया जाए। उन्होंने सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाना चाहिए ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके। साथ ही, जिलाधिकारी ने वाहनों में ओवरलोडिंग की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कहा कि किसी भी वाहन में तय सीमा से अधिक सवारियों या सामान की ढुलाई न हो। ओवरलोडिंग से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए इस पर सख्त कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने सभी टैक्सी चालकों के लिए एक ड्रेस कोड लागू करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत की जाए ताकि यातायात में बाधा न आए और नागरिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में इमरजेंसी सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा के इन उपायों को जल्द से जल्द अमल में लाएं, ताकि जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार हो सके और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी जेएस ह्यांकी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर सी पंत, संभागीय परिवहन अधिकारी अनिता चन्द्र एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुस्लिम समुदाय का शख्स साधु बनकर मंदिर में शरण लिए मिला
Next: एनएच में मिक्सचर वाहन पलटा, एक घायल

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.