Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • सड़क निर्माण की मांग को लेकर खेडमी के ग्रामीण मुखर
  • उत्तरकाशी

सड़क निर्माण की मांग को लेकर खेडमी के ग्रामीण मुखर

RNS INDIA NEWS 04/04/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  सड़क सुविधा से वंचित विकासखंड के ग्राम पंचायत खेडमी सहित छह ग्राम पंचायतों ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने महापंचायत कर आगामी 10 अप्रैल तक ठोस समाधान न होने पर चुनाव बहिष्कार का निर्णय लेने की बात कही। उल्लेखनीय है कि पांच किमी लंबे विंगसारी खेडमी मोटरमार्ग का निर्माण अधर में लटका है। वन विभाग से क्लीन चिट न मिलने के कारण सड़क का काम आगे नहीं बढ़ पा रह है। इसके चलते खेडमी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ सका है। यह सड़क वर्ष 2007-08 में स्वीकृत हुई थी, लेकिन अब तक भी सड़क का काम आगे न बढ़ पाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस क्षेत्र में गडूगाड पट्टी के ग्राम पंचायत खरसाड़ी, डोभाल गांव, रमाल गांव, विंगसारी, देवजानी सहित छह गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण न होने पर खेडमी गांव को अपना समर्थन दिया है और 10 अप्रैल तक सड़क को लेकर उचित कार्यवाही का आश्वासन न मिलने पर लोस चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। बैठक ग्राम प्रधान खेडमी सुरेन्द्र सिंह, मनोज चौहान, सुबेंद्री, राजेश चौहान, चरण पंवार, अरुण रावत, विपिन चौहान, राजेन्द्र सिंह पंवार, अनिल पंवार, जगमोहन पंवार, जयपाल सिंह रावत, वन सरपंच खरसाड़ी, सुनील सिंह, प्रमेश सिंह, नरेश सिंह, सुरपाल सिंह, विजयपाल सिंह रावत, सुनील सिंह पंवार आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 सौ का ईनामी बदमाश किया गिरफ्तार
Next: प्रशासन ने मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे तथा चेतावनी बोर्ड लगाए

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.