Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क मार्ग बंद करने को लेकर चौबटिया क्षेत्रवासियों में रोष
  • अल्मोड़ा

सड़क मार्ग बंद करने को लेकर चौबटिया क्षेत्रवासियों में रोष

RNS INDIA NEWS 21/03/2023
WhatsApp Image 2023-03-21 at 7.08.04 PM

अल्मोड़ा/रानीखेत। चौबटिया क्षेत्रवासियों ने सेना की 99 माउंटेन ब्रिगेड की 27 पंजाब रेजीमेंट पर ग्रामीणों और लोकल टैक्सी चालकों व स्थानीय जनता को बेवजह परेशान करने आरोप लगाया है। कहा कि सेना द्वारा कलनू- देहोली सड़क को बंद कर जगह जगह सेना के जवान तैनात कर दिए गए हैं। ग्रामीणों के वाहनों को मार्ग से नहीं जाने दिया जा रहा। ग्रामीणों, चौबटिया वासियों व टैक्सी चालकों ने रानीखेत पहुंचकर इस संबंध में संयुक्त मजिस्ट्रेट को विगत 6 दिन पहले ज्ञापन दिया था तथा कारवाई की मांग उठाई थी, इसी के तहत आज नागपानी -देहोली मोटर मार्ग व झूला देवी-चौबटिया मोटर मार्ग को स्थानीय जनता व ग्रामीणों के लिए बंद किए जाने को लेकर क्षेत्रीय जनता में काफी आक्रोश व्याप्त है। विगत छः महीने से सेना द्वारा आम नागरिकों व ग्रामीणों के लिए यह मार्ग बंद किए गए हैं जिसे लेकर आज मंगलवार तहसील सभागार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सैन्य अधिकारियों व जिला प्रशासन के साथ एक बैठक की गई, जिसमें सेना की ओर से कैप्टन गौरव शुक्ला अपना पक्ष रखने के लिए पहुंचे थे साथ ही क्षेत्रीय विधायक डा0 प्रमोद नैनवाल व ब्लॉक प्रमुख भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सेना द्वारा सड़क या आम रास्तों को आम नागरिकों के लिए बंद नहीं किया जाना चाहिए। विधायक ने कहा कि सेना द्वारा आम जनता व ग्रामीणों को बेवजह परेशान करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह जनता को बेवजह परेशान नहीं किया जाए।
(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जाम लगाने पर अज्ञात 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा
Next: 23 मार्च को होगा प्रदेश स्तर पर ‘जन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 15.48.10_11zon
  • अल्मोड़ा

दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.