Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क किनारे सुरक्षा पैराफिटों का अविलम्ब निर्माण कराये विभाग: सभासद अमित साह
  • अल्मोड़ा

सड़क किनारे सुरक्षा पैराफिटों का अविलम्ब निर्माण कराये विभाग: सभासद अमित साह

RNS INDIA NEWS 09/04/2021
IMG-20210409-WA0012.jpg

अल्मोड़ा। नगर में लक्ष्मेश्वर स्थित भैरव मंदिर के आगे की सड़क में ऊंचे पैराफिट ना होने से वाहन चालकों को लगातार खतरा बना हुआ है। आज भी इस जगह पर एक कार सड़क से नीचे खाई में जाने से बाल बाल बची। लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू ने बताया कि उनके द्वारा कितनी बार सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से इस जगह पर ऊंचे पैराफिट लगाने की मांग की जा चुकी है परन्तु विभाग इस प्रकरण में कोई रूचि नहीं ले रहा है। श्री साह ने कहा कि इस स्थान ऊंचे पैराफिट बनाने की नितान्त आवश्यकता है अन्यथा किसी दिन यहां पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभाग को सड़कों पर ऐसे स्थानों को चिन्हित कर सुरक्षा मानकों के अनुरूप पैराफिट स्वयं बनाने चाहिए। परन्तु इसके विपरीत सूचना देने पर भी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही ना किया जाना गैरजिम्मेदाराना है। इलाके के स्थानीय लोगों ने कहा कि खानापूर्ति के नाम पर इस जगह पर लोहे की छोटी सी रैंलिग लगी है जो किसी भी वाहन को रोकने में असमर्थ है। सभाषद एवं स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि सम्बन्धित विभाग के द्वारा अविलम्ब उक्त स्थान पर ऊंचे पैराफिट नहीं लगवाये गये तो स्थानीय लोगों को साथ लेकर सम्बन्धित विभाग के खिलाफ आन्दोलन किया जाएगा और भविष्य में यदि उक्त स्थान में कोई अप्रिय दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों की होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जल विद्युत निगम के अधिकारियों पर लगाया धमकाने का आरोप
Next: रंग लाई हेमा की मेहनत, निष्प्रयोज्य भवन में उगाया मशरुम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.