Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सड़क किनारे खड़ी हरियाणा के पर्यटकों की मर्सिडीज कार में लगी आग
  • देहरादून

सड़क किनारे खड़ी हरियाणा के पर्यटकों की मर्सिडीज कार में लगी आग

RNS INDIA NEWS 02/02/2023
car caught fire

देहरादून। मसूरी-देहरादून रोड पर ऋषि आश्रम के पास खड़ी एक मर्सिडीज कार में अचानक आग लग गई जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कार में आग लगने की सूचना पर कोल्हूखेत पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 9 बजकर 40 मिनट के आस-पास की है।

बताया गया कि हरियाणा के पर्यटकों की कार में आग लगी लेकिन राहत की बात ये है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर राजपुर से चीता के जवान भी पहुंचे थे। तब बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार, बुधवार को हरियाणा के पर्यटक मसूरी घूमने आए थे लेकिन देर रात मसूरी झील के निकट उनकी मर्सिडीज कार गर्म होने लगी।
कार को गर्म होता देख चारों लोगों ने कार को वापस देहरादून के लिए मोड़ दिया। इसी बीच ऋषि आश्रम के निकट मैगी प्वाइंट के पास चारों लोग गाड़ी से नीचे उतर गए और चाय पीने के लिए चले गए। तभी कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते कार धुंए और आग की लपटों से घिर गई।
कार में आग लगती देख चारों लोग घबरा गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी पवन सैनी ने बताया कि हरियाणा की कार आग से पूरी तरह से जल गई है। गनीमत की बात ये है कि सभी लोग सुरक्षित हैं। सभी लोग हरियाणा के झज्जर के रहने वाले हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई स्वर्गीय गोपाल बाबू गोस्वामी की 81वीं जयंती
Next: कैबिनेट मंत्री महाराज ने चौबट्टाखाल को दी 37 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.