Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • सड़क हादसे में महिला फार्मासिस्ट की मौत
  • रुद्रप्रयाग

सड़क हादसे में महिला फार्मासिस्ट की मौत

RNS INDIA NEWS 22/01/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। केदारनाथ हाईवे पर भटवाणी सैंण में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें महिला चालक की मौत हो गई। वाहन में सिर्फ महिला चालक ही सवार थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम ने नदी किनारे गिरे वाहन से शव को निकाला। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। मृत महिला स्वास्थ्य विभाग रुद्रप्रयाग में पीएससी परकंडी में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थी। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे थाना अगस्त्यमुनि को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि भटवाड़ीसैंण पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, थानाध्यक्ष महेश रावत के नेतृत्व में पुलिस बल, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और आपदा प्रबंधन रुद्रप्रयाग की टीमें मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस को एक काले रंग के वाहन जिसे महिला चालक द्वारा चलाया जा रहा था, बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि वाहन श्रीनगर से रुद्रप्रयाग होते हुए अगस्त्यमुनि की ओर जा रहा था। भटवाड़ी सैंण में पहुंचते ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। रेस्क्यू टीमों ने गहरी खाई में उतरकर सर्च अभियान चलाया और एक महिला को अचेत अवस्था में पाया। उसे तत्काल रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान कुसुमलता पत्नी राजीव कुमार, निवासी गोला बाजार, श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। वर्तमान में महिला विजयनगर, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग में रह रही थी। महिला स्वास्थ्य विभाग रुद्रप्रयाग में पीएससी परकंडी में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थी। घटना से सम्पूर्ण क्षेत्र में मातम का माहौल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस के साथ युवाओं ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान
Next: रुद्रप्रयाग का फायर स्टेशन चुना गया उत्तराखंड का बेस्ट फायर स्टेशन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.