
रुड़की(आरएनएस)। चार दिन पहले लक्सर खानपुर हाईवे पर टेंपो के पलटने से हुई दो लोगों की मृत्यु के मामले में खानपुर पुलिस ने बुधवार को चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतकों में से एक के भाई ने तहरीर दी थी। 15 जून की शाम एक टेंपो लक्सर से सवारियों को बैठाकर खानपुर की तरफ जा रहा था। रास्ते में टांडा जलालपुर के पास टेंपो दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया था। इसमें दल्लावाला खानपुर निवासी शोभाराम (65) और चंदू (60) निवासी बढ़ीवाला थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर की मौके पर ही मौत हो गई थी।

