Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सड़क दुघटना में युवक की मौत
  • देहरादून

सड़क दुघटना में युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 20/02/2022
default featured image

ऋषिकेश। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। पुलिस के अनुसार युवक एक मिष्ठान की दुकान में काम करता था। वह दुकान मालिक के बेटे की मेहंदी की रस्म में शामिल होने के बाद दुकान पर लौट रहा था। पुलिस ने मामले में मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीती रात पुराना रोडवेज बस अड्डे के पास वाहन की टक्कर से एक बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया है। शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पीएम के लिए एम्स भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अजय पाल (22) पुत्र सुरेश पाल निवासी सिरगामऊ, कसमंडी कलां, मलिहाबाद, लखनऊ, यूपी के रूप में हुई है। अजयपाल ऋषिकेश में दून तिराहे के पास एक मिष्ठान की दुकान में काम करता था। शनिवार की रात दुकान मालिक के बेटे की मेहंदी की रस्म में शामिल होने के लिए गया था। उसके बाद देर रात बाइक से वापस दुकान लौट रहा था। इसी बीच अचानक एक वाहन से टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी, जिससे वह घायल हो गया। उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल रवि सैनी ने बताया की मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं दुकान मालिक के घर में शादी समारोह में दुर्घटना से मायूसी छाई हुई है। युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेल्फी लेने के दौरान नहर में डूबे बीएससी के छात्र-छात्रा
Next: सवारी बैठाने पर ऑटो, विक्रम चालकों और ई-रिक्शा चालकों के बीच हंगामा

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.