Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सडक़ दुर्घटना में एएसआई की मौत के मामले में आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार
  • हरिद्वार

सडक़ दुर्घटना में एएसआई की मौत के मामले में आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/01/2021
rns featured image new

हरिद्वार। बहादराबाद स्थित रानीपुर झाल पर सडक़ दुर्घटना में एएसआई सुनील कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक भी सीज कर दिया गया है। एएसआई सुनील कुमार शनिवार सुबह हरिद्वार से बहादराबाद-धनोरी मार्ग पर कुंभ मेला क्षेत्र के अंतर्गत बनने वाली अस्थाई पुलिस चौकी का निरीक्षण करने के लिए कांस्टेबल दिनेश गौड़ के साथ अलग-अलग बाइक से निकले थे। सुनील अपनी बाइक से आगे और दिनेश पीछे चल रहे थे। जैसे ही एएसआई सुनील कुमार रानीपुर झाल से इब्राहिमपुर मोड़ के पास पहुंचे। पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोडक़र भागने में कामयाब हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से ट्रक चालक की पहचान कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि कुंभ मेला ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल दिनेश गौड़ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक शहीद पुत्र इस्माइल निवासी जौरासी कोतवाली सिविल लाइन रुडक़ी से गिरफ्तार कर कोर्ट से जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना काल में कांग्रेस की भूमिका विघ्नकर्ता की रही है : भाजपा
Next: श्मशान घाट में गैलरी की छत गिरने से 10 की मौत, 40 से ज्यादा मलबे में दबे

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मदरसों में छात्र संख्या में भारी गिरावट, जांच के लिए समिति गठित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
  • रमेश चंद्र गैरोला को राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.