Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने चारधाम यात्रा मार्ग और बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
  • चमोली

सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने चारधाम यात्रा मार्ग और बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 20/03/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने बुधवार को बद्रीनाथ धाम पहुंच कर मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों और बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सचिव ने कहा कि हर साल लाखों श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ चारधाम यात्रा पर आते है। श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुगम और सुविधाजनक बनाना हमारी प्राथमिकता है।
बद्रीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सचिव ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को शीघ्र शुरू कराया जाए। इस दौरान उन्होंने शेष नेत्र व बद्रीश झील, अराइवल प्लाजा, अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्यों की पूरी जानकारी ली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मास्टर प्लान कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सचिव ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण भी किया। चमोली से हेलंग तक एनएचआईडीसीएल द्वारा धीमी रफ्तार से किए जा रहे सुधारीकरण कार्याे पर सचिव ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था को चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सडक़ चौडीकरण, सुरक्षा दीवार निर्माण और सडक से मलवा निस्तारण कार्याे को हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पागल नाला के पास सुचारू यातायात और स्थाई ट्रीटमेंट के लिए शीघ्र डीपीआर उपलब्ध करें। यात्रा मार्ग पर निर्माण कार्यों में पर्याप्त संख्या में लेवर और मशीन लगाते हुए सड़क सुधारीकरण  कार्यों   को शीघ्र पूरा किया जाए। हेलंग से बद्रीनाथ तक बीआरओ द्वारा संचालित सडक चौड़ीकरण कार्यों  की प्रगति पर सचिव ने संतोष व्यक्त करते हुई सडक सुधारीकरण कार्याे में तेजी लाने के निर्देश दिए। गोविंदघाट में टू-लेन मोटर ब्रिज निर्माण के लिए भी सचिव ने अधिकारियों को शीघ्रता से सभी कार्रवाई पूर्ण करने को कहा।
इस दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, एनएचआईडीसीएल के डीजीएम शैलेन्द्र कुमार, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राजेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता राजेश चन्द्रा, अधिशासी अभियंता आरएस चौहान, अधीक्षण अभियंता विपुल शैनी, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, ईओ सुनील पुरोहित आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रीन कैंपस बनाने के लिए एकजुटता जरूरी
Next: कर्णप्रयाग में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.