Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सब्जियों से हर्बल रंग तैयार कर रही महिलाएं
  • देहरादून

सब्जियों से हर्बल रंग तैयार कर रही महिलाएं

RNS INDIA NEWS 04/03/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। होली का त्योहार नजदीक आते ही रंगों की डिमांड बढ़ गई है। इन दिनों लोग हर्बल रंगों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसको देखते हुए रानीपोखरी में महिलाएं सब्जियों के रस से हर्बल गुलाल बनाने में लगी हैं। महिलाओं को उम्मीद है कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में होली पर हर्बल गुलाल अधिक बिकेगा। रानीपोखरी, जौलीग्रांट के कान्हरवाला में नई आशा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 11 महिलाएं इस कार्य में लगी हैं। यह महिलाएं फूलों की पंखुड़ियों, गुलाब जल, चंदन, चुकंदर, पालक आदि सब्जियां से गुलाल तैयार कर रही हैं। यह देखने में बेहद आकर्षक तो है ही, साथ ही त्वचा को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाता। समूह की अध्यक्ष आशा सेमवाल ने बताया कि हरे रंग के लिए पालक, धनिया, पीले रंग के लिए हल्दी, गुलाबी रंग के लिए गुलाब, लाल रंग के लिए चुकंदर को बारीक पीसकर उसका रंग निकाला जाता है। रंग के साथ तुलसी, चंदन आदि अन्य सामग्री डालकर सूखने के बाद इसे बारीक पीस कर उसमें बारीक आरारोठ मिला कर गुलाल तैयार किया जाता है। यही महिलाएं दीपावली के समय में मोमबत्ती, गोबर से दिए बनाती हैं, मोमबत्ती को खुशबूदार बनाने के लिए उसमे हाथों से तैयार चंदन का निकला रस डालते है। इससे महिलाएं अपनी आजीविका चला रही हैं। पिछले चार वर्ष से महिलाएं इस कार्य को कर रही हैं। इससे अच्छी आय अर्जित की जा रही है। हर्बल गुलाल की मांग को देखते हुए इस बार और अधिक मात्रा में गुलाल बनाया जा रहा है। इन्हें विभिन्न स्थानों पर काउंटर लगाकर महिला समूह से जुड़ी महिलाएं बेचेंगी। यह रंग बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंगों की बजाय स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होंगे। मौके पर समूह से जुड़ी लक्ष्मी राणा, भागवती, उषा भट्ट, भूमा रावत, निर्मला राणा, सीमा राणा, आरती, अनीता राणा आदि उपस्थित रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ही रहेंगे स्थानांतरित चिकित्सक
Next: राशिफल 05 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.