Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सांसद निशंक ने किया एशिया ऑर्गेनिक व वाइब्रेंट उत्तराखंड प्रदर्शनी का उदघाटन
  • हरिद्वार

सांसद निशंक ने किया एशिया ऑर्गेनिक व वाइब्रेंट उत्तराखंड प्रदर्शनी का उदघाटन

RNS INDIA NEWS 26/08/2022
rns featured image new

जैविक व आयुर्वेद उत्पादों का प्रचार प्रसार प्रदर्शनी का उद्देश्य-भारत बालियान

हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम में भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड की और से आयोजित तीन दिवसीय एशिया आर्गेनिक व वाइब्रेंट प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक व रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया। जैविक उत्पादों की महत्ता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही प्रदर्शन में जैविक एवं आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाली 120 कंपनियों द्वारा स्टाल लगाए गए हैं। कंपनियों के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा भी प्रदर्शनी में अपने स्टॉल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी के दौरान जैविक उत्पादों के उपयोग से होने वाले लाभ के विषय में आमजन को अवगत कराने के लिए सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद सांसद डा.निशंक ने कहा कि भारत की जैव विविधता और आयुर्वेद प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति प्रत्येक मनुष्य को जागरूक रहना चाहिए। खानपान पर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आर्गेनिक उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगायी गयी प्रदर्शनी लोगों को प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैविक व आयुर्वेद का बड़ा हब है। देश दुनिया केउ लोग उत्तराखण्ड के प्राकृतिक उत्पादों को अपना रहे हैं।  विधायक आदेश चौहान ने कहा कि हरिद्वार जैविक व आयुर्वेद उत्पादों का बड़ा केंद्र हैं। आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्तराखण्ड निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को जीवन में ग्रहण करने की आवश्यकता है। भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भारत बालियान ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को जैविक व आयुर्वेदिक उत्पादों से होने वाले लाभ से अवगत कराने के साथ इन उत्पादों के उपयोग को बढ़ाना देना है। उन्होंने कहा कि केमिकल युक्त उत्पादों के उपयोग से मानव स्वास्थ्य को हो रहे नुकसान से बचने के लिए जैविक व आयुर्वेदिक उत्पादों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। आज के भागदौड़ वाले जीवन में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। इस दौरान रोहित तोमर, शरद पांडे व लोकेश ने अतिथीयों का स्वागत किया। इस अवसर पर अनिल अरोड़ा, डा.विशाल गर्ग, जगदीश लाल पाहवा, मनोज गौतम, आशु चौधरी, मंजू रावत, तौफिक, मुकर्रम, परवेज आदि सहित कई लोग मौजूद रहे। पहले दिन प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने जैविक व आयुर्वेदिक उत्पादों की जानकारी प्राप्त की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे के खिलाफ युवा जागृति विचार मंच का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी
Next: रेप कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए महिला ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.