Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में न्यायपंचायत स्तरीय बहुद्देशीय शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में न्यायपंचायत स्तरीय बहुद्देशीय शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 28/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा जनहितैषी योजनाओं पर केंद्रित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में आज विकास खण्ड धौलादेवी के दन्या बाजार रामलीला मैदान में न्यायपंचायत स्तरीय बहुद्देशीय शिविर का आयोजन सासंद अजय टम्टा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस दौरान सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा जनहितैषी योजनाओं पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए ग्रामीण क्षेत्र तथा शहरी क्षेत्र की योजनाएं चिन्हित की गई हैं, इनमें स्वस्थ भारत मिशन, खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, उचित पोषण, गरीबों के लिए आवास, वित्त पोषण सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। योजनाओं की जानकारी और प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक जिले में ग्राम पंचायत तक यात्रा रथ पहुच रहे हैं। उन्होंनें अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिए कि केंद्र व राज्य सरकार से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक गांव तक पहुंचाने के साथ ही योजनाओं से वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाय। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी से जरूरत मंदों की सभी प्रकार की बुनियादी समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, खाद्यन्न सहित अनेक प्रकार की समस्याओं का निराकरण अब घर बैठे होने लगा है।
इस शिविर में कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, बाल विकास, पेयजल विभाग, शिक्षा, पशुपालन, उद्योग, राजस्व, पर्यटन, उरेड़ा, डेयरी, स्वास्थ्य सहित सभी विभागों ने अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के स्टॉल लगाकर आम जनता को योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा 04 कान की मशीनें, 10 लाठियॉ, 01 बैसाखी वितरित किये गये। शिविर में 24 लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। शिविर में समाज कल्याण विभाग से सम्बन्धित 45, कृषि विभाग से सम्बन्धित 250, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 07, पंचायती राज विभाग से सम्बन्धित 75, ग्राम्य विकास से सम्बन्धित 30 पशुपालन विभाग से सम्बन्धित 60, उद्यान विभाग से सम्बन्धित 15 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रताप गैड़ा, उप जिलाधिकारी भनोली के एस नगन्याल, परियोजना निदेशक पुष्पेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी सन्तोष कुमार पंत, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ बी बी जोशी सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक किशन सिंह मेहता ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोमेश्वर पुलिस ने जीजीआईसी सोमेश्वर की छात्राओं को पढ़ाया जागरुकता का पाठ
Next: जीआईसी हवालबाग में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.