Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 02/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुनरीक्षण प्रक्रिया के विभिन्न चरणों और इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) प्रथम और द्वितीय निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने बीएलए को सक्रिय रखने तथा बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ समन्वय स्थापित कर पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान गणना प्रपत्र को डेमो के माध्यम से भरकर दिखाया गया और उससे संबंधित आवश्यक जानकारियां साझा की गईं। साथ ही दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया, पात्र मतदाताओं के नामों का सत्यापन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों के संशोधन तथा अन्य निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई। अंशुल सिंह ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए निर्वाचन विभाग, राजनीतिक दलों, बीएलओ और बीएलए सहित सभी संबंधित पक्षों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचन नामावली में शामिल होने से वंचित न रह जाए। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव भी प्राप्त किए गए तथा निर्वाचन विभाग की ओर से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। जिलाधिकारी ने सभी के सहयोग और समन्वय से जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की अपेक्षा जताई। बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘खेती बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए आधुनिक खेती के गुर
Next: होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
  • होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • ‘खेती बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए आधुनिक खेती के गुर
  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं के लिए सुपर स्पेशलिस्ट सेवा शुरू, कुमाऊं के सरकारी अस्पतालों में पहली पहल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.