Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रूस और चीन में बढ़ सकता है तनाव
  • उत्तराखंड

रूस और चीन में बढ़ सकता है तनाव

RNS INDIA NEWS 21/09/2020
rns featured image new

बेलारूस ने व्लादिमीर पुतिन को दिया झटका

मास्को। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको को जन विद्रोह से बचाने में लगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मिंस्क से बड़ा झटका लगा है। बेलारूस ने रूस के कर्ज नहीं देने पर चीन के साथ डील कर लिया और चाइना डिवलपमेंट बैंक से 50 करोड़ डॉलर कर्ज ले लिया। इससे पहले रूस ने बेलारूस के 60 करोड़ डॉलर के कर्ज देने के अनुरोध को ठुकरा दिया था।
रूस के पैसे नहीं देने पर बेलारूस के वित्त मंत्री माकसिम येरमलोविच ने चीन से बात की और लोन ले लिया। इसके साथ ही बेलारूस ने रूस को यह संदेश भी दे दिया कि उसे मास्को के पैसे की की जरूरत नहीं है। माकसिम ने कहा, हमने वित्तपोषण के लिए रूस के लोन पर विचार नहीं किया और हम उस पर वार्ता नहीं कर रहे हैं। हमने रूसी पक्ष से कोई अनुरोध नहीं किया है। हम रूसी लोन की आशा नहीं करते हैं।
रूस ने बेलारूस के इस कदम पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा लेकिन विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि बेलारूस और चीन के बीच तेजी से बढ़ती दोस्ती नए क्षेत्रीय टकराव का स्रोत हो सकता है। उनका कहना है कि रूस और यूक्रेन तनाव की शुरुआत के बाद चीन बेलारूस का न केवल करीबी आर्थिक मित्र बन गया था, बल्कि दोनों के बीच राजनीतिक और सैन्य संबंध विकसित हो गए थे।
बेलारूस सरकार रूस पर से अपनी निर्भरता अब घटा रही है और उसके लिए यूरोपीय संघ से बड़ा भागीदार चीन बन गया है। उधर, चीन चाहता है कि यूक्रेन के आसपास उसे एक नया रास्ता मिल जाए ताकि वह अपनी बेल्ट एंड रोड परियोजना को यूरोप तक बढ़ा सके। अब बेलारूस रूस से आर्थिक निर्भरता घटाने के लिए चीन का इस्तेमाल कर रहा है। बेलारूस और चीन के बीच बढ़ती दोस्ती का परिणाम है कि दोनों के बीच व्यापार 17 प्रतिशत बढक़र 3.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। चीन से आगे अब केवल यूक्रेन और रूस हैं।
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस वैक्सीन से ज्यादा असरदार हैं मास्क
Next: अब श्रद्धा कपूर और सारा अली खान का नाम आया सामने, जल्द होगी पूछताछ

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.