Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रुपये लेकर सड़क बनाना भूला नगर निगम
  • हरिद्वार

रुपये लेकर सड़क बनाना भूला नगर निगम

RNS INDIA NEWS 22/02/2023
rns featured image new

हरिद्वार। ऊर्जा निगम से रुपये लेने के बाद नगर निगम सड़क बनाना भूल गया है। करीब तीन साल से कृष्णानगर कनखल की 10 हजार की आबादी 16 सड़कें नहीं बनने से परेशान है। क्षेत्र में भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने के लिए सड़कों को तोड़ने से पहले ही ऊर्जा निगम ने सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए करीब छह करोड़ रुपये नगर निगम को जमा कराए थे। जिसके बाद सड़कों को भूमिगत विद्युत लाइन, पीएनजी गैस लाइन, सीवर लाइन आदि विकास कार्यों के लिए तीन साल पहले तोड़ दिया गया। तीन साल से लोग कृष्णा नगर कॉलोनी की सड़कों के पुनर्निर्माण की प्रतीक्षा में हैं। सालों से सड़कों का बुरा हाल है। कई दफा लोग टूटी सड़कों पर गिर कर चोटिल हो चुके हैं। बुजुर्ग लोगों को सड़क पर चलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग करने के बाद भी अभी तक दोबारा सड़कें नहीं बन सकी है। पूर्व में लोक निर्माण विभाग को सड़क बनानी थी। पहले तो लोनिवि सड़कों को पास कराना भूल गया। सालों बाद लोनिवि ने सड़कों की पैमाइश की, लेकिन अब लोनिवि को सड़कों का निर्माण करने के लिए मना कर दिया गया। अब दोबारा अन्य कार्यदायी संस्था से सड़कों के निर्माण की योजना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएससी सेंटर संचालक और कंपनी ने 1.18 लाख हड़पे, केस
Next: बीस लाख के गांजे के साथ दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.