Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर में नवनिर्मित अनाज मंडी पर मचा विवाद
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में नवनिर्मित अनाज मंडी पर मचा विवाद

RNS INDIA NEWS 18/11/2025
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  रामपुर रोड स्थित नवनिर्मित अनाज मंडी में आढ़तियों को अब तक दुकानें आवंटित न होने और निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को वह एक प्रतिनिधिमंडल के साथ डीएम से मिले और मंडी की दयनीय स्थिति तथा दुकान आवंटन में देरी पर चिंता जताते हुए ज्ञापन सौंपा। ठुकराल ने बताया कि अपने कार्यकाल में उन्होंने आदित्यनाथ झा राजकीय इंटर कॉलेज की भूमि हस्तांतरित कराकर गल्ला व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर चार वर्ष पूर्व इस मंडी का निर्माण कराया था, लेकिन दुकानों के आवंटन में हो रही देरी के चलते करोड़ों रुपये की लागत से बनी मंडी आज खंडहरनुमा होती जा रही है। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि परिसर में जगह-जगह झाड़ियां उग आई हैं और पूरी मंडी क्षेत्र नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। दुकानों के जंग लगे शटर और निर्माण के दौरान दिखाई दे रही टूट-फूट खराब गुणवत्ता की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर मंडी को संचालित नहीं किया गया, तो पूरी अवसंरचना बेकार हो जाएगी। ठुकराल ने मंडी समिति और मंडी परिषद से संबंधित कथित सुविधा शुल्क की चर्चाओं को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की अनावश्यक बदनामी बताते हुए सभी आढ़तियों और गल्ला व्यापारियों को पारदर्शी तरीके से, बिना किसी सुविधा शुल्क के दुकानें आवंटित करने की मांग उठाई। उन्होंने डीएम से अनुरोध किया कि मंडी परिसर का स्वयं निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए तथा निर्माण कार्य में हुए कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराई जाए। डीएम ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। यहां संजय ठुकराल, राजवीर सिंह विर्क, सुखवंत सिंह विर्क, संजीव गुप्ता, विकास बंसल, हरभजन सिंह भाटी, अजीत सिंह, ललित बिष्ट, आनंद शर्मा, गुरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, केरू मंडल, जसवीर सिंह, शिव कुमार शिब्बू, नरेश कुमार, सुमित निषाद, सुमित गंगवार, आयुष यादव, राहुल दास, राजेश पटेल, आकाश शर्मा, नरेश गंगवार, मनोज गुप्ता, अशोक शाह, पाला सिंह, विजय कुमार, सुमित गुप्ता, राजू प्रजापति, नितिन गंगवार, सूरज पाल, गौरव सिंह, सोनू शर्मा, रोहित प्रजापति, संजय सैनी, रिंकू राठौर, विपिन राजपूत, सनी जोहरी, रजनीश गंगवार, गोपाल, सचिन, अनुज सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षिका पर छात्रा की पिटाई का आरोप
Next: पिकअप वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत, हेल्पर गंभीर घायल

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन
  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.