Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • Rudrapur ।। मेडिकल कॉलेज में गरजे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

Rudrapur ।। मेडिकल कॉलेज में गरजे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी

01/04/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। कोविड-19 महामारी के दौरान आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे गए स्वास्थ्य कार्मिकों की सेवा समाप्ति से गुस्साए स्वास्थ्य कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिले भर की स्वास्थ्य कर्मियों ने पुन: रोजगार देने की मांग उठाई।

साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भाजपा विधायक को सौंपा। उन्होंने कहा कि जान जोखिम में डालकर लोगों की जिंदगी बचाने के बाद कार्य समाप्ति का आदेश देकर सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मियों को बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ रहा है।

आगाह किया कि यदि उनकी मांग पर गौर नहीं किया तो वे आंदोलन को बाध्य होंगी। शुक्रवार को मेडिकल कालेज में आंदोलित स्वास्थ्य कार्मिकों का कहना था कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से जिले भर में सैकड़ों स्वास्थ्य कार्मिकों की तैनाती की थी। जिस वक्त पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था। लोग अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर नहीं निकल रहे थे। उस वक्त लॉकडाउन में अपने परिवार से दूर रहकर कोरोना मरीजों की सेवा की।

जानजोखिम में डालकर दिन रात काम किया। आरोप था कि जैसे ही कोरोनाकाल समाप्त हुआ। अचानक सरकार ने सेवा समाप्ति का आदेश पारित कर दिया। जिसकी वजह से आउटसोर्सिंक स्वास्थ्य कार्मिक अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

धरना प्रदर्शन करने के बाद सभी स्वास्थ्य कर्मी भाजपा विधायक शिव अरोरा से मिले। जहां उन्होंने प्रदेश सरकार से सभी आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कार्मिकों से रोजगार नहीं छीनने, नियुक्ति अनुसार रिक्त पदों के सापेक्ष समान वेतन के साथ ही विभाग में समायोजित किए जाने और आउटसोर्सिंग जैसे नियमों को राज्य से बाहर किए जाने की मांग की।

इस मौके पर रीता कौर, पूजा बरोई, पूजा यादव, अंजू मिश्रा, सुनीता गाईन, सुमन जोशी, आसमा बेगम, ज्योति टम्टा, कनिका चौहान, रामनिकास, आकाश मौर्य, अजय राठौर, संजय कुमार, दीपक शर्मा, राजेश गुप्ता, संजय कश्यप, आकाश कुमार, प्रियंका सिंह के अलावा खटीमा, सितारगंज से आए स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

RNS/DHNN

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Rudrapur ।। अवैध शराब बनाने वाले की शिकायत करना किसान को पड़ा महंगा, लगातार मिल रही धमकी
Next: Rudrapur ।। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.