Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग-पोखरी मार्ग पर सड़क हादसा, सहकारी बैंक प्रबंधक की मौत
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग-पोखरी मार्ग पर सड़क हादसा, सहकारी बैंक प्रबंधक की मौत

RNS INDIA NEWS 26/06/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटरमार्ग के सन बैंड के पास बुधवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर ऊपर सड़क से 200 मीटर नीचे गिरकर नीचे सड़क में अटक गई, लेकिन कार के पहाड़ी से गिरने से परखच्चे उड़ गए। घटना में चमोली जिला सहकारी बैंक सतेराखाल शाखा के मैनेजर की दर्दनाक मौत हो गई। उक्त व्यक्ति को पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया। गुरुवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार बीती बुधवार की देर रात्रि सवा 11 बजे के लगभग पुलिस को सूचना मिली कि सनबैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज नेगी पुलिस बल सहित एसडीआरएफ, डीडीआरएफ की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रात्रि करीब दो बजे तक चले रेस्क्यू अभियान में दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन सख्या यूके 07 डीएच 8233 के स्वामी विवेक प्रसाद मनोड़ी पुत्र चन्द्रमणि मनोड़ी निवासी ग्राम मरोड़ा नारायणबगड़ थाना थराली जनपद चमोली हॉल बैंक मैनेजर चमोली जिला सहकारी बैंक सतेराखाल अचेत अवस्था में मिले, जिनको जिला चिकित्सालय लाये जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। वाहन स्वामी मृतक चमोली जिला सहकारी बैंक सतेराखाल शाखा में मैनेजर के पद पर तैनात थे। वहीं, घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जिला सहकारी बैंक मैनेजर गोपेश्वर बैठक से सतेराखाल लौट रहे थे, तभी वे हादसे का शिकार हो गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Wie unsere Wahrnehmung von Zufallsmustern durch kulturelle Einflüsse geprägt wird
Next: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव पर रोक बरक़रार, 27 जून को होगी सुनवाई

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.