Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष ने किया जन शिकायत केंद्र का विधिवत शुभारंभ
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष ने किया जन शिकायत केंद्र का विधिवत शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 25/02/2025
rns featured image new

नगर पालिका से जुड़ी समस्याओं का 48 घंटे में होगा समाधान: संतोष

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  रुद्रप्रयाग नगर पालिका क्षेत्र की जनता को अब घर बैठे अपनी समस्या दर्ज कराने का अवसर मिल गया है। नगर पालिका कार्यालय में एक जन शिकायत केंद्र का नपा अध्यक्ष संतोष रावत ने विधिवत शुभारंभ किया है। इस केंद्र में जनता द्वारा दर्ज शिकायत का 48 घंटे के भीतर समाधान किया जाएगा। पहले दिन ही जनता द्वारा विद्युत, सफाई से जुड़ी 6 शिकायत दर्ज हो चुकी हैं। मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत के साथ ही सभासदों एवं स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में जन शिकायत केंद्र का शुभारंभ किया गया है। जन शिकायत केंद्र के 8791041698 मोबाइल नम्बर पर न केवल शिकायत बल्कि व्हाट्सऐप से फोटो भी भेजी जा सकेगी। इस मौके पर नपा अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा कि जनता को यह सुविधा इसलिए प्रदान की गई है ताकि जन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो। हम 48 घंटे के भीतर समस्या हल करेंगे। बाद में इसे ऐप का स्वरूप दिया जाएगा। शिकायत केंद्र में एक महिला कर्मी तैनात है जो आफिस समय तक जनता की समस्याएं दर्ज करेंगी। पहले दिन जन शिकायत केंद्र में बिजली और सफाई से जुड़ी 6 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इस मौके पर नपा के ब्रॉड एम्बेसडर जसपाल भारती, बार एसोशियन के अध्यक्ष प्रदीप जगवाण, कृष्णानंद डिमरी, श्यामलाल सुंदरियाल, अशोक चौधरी, ज्योत सिंह बिष्ट ने नपा की इस पहल का स्वागत किया। कहा कि यह प्रयास जनता के लिए काफी मददगार साबित होगा। इस मौके पर नपा सभासद नरेंद्र रावत, किरन पंवार, नमन शर्मा, अंकुर खन्ना, विनीता नेगी, रवीना देवी, पूर्व सभासद सुरेंद्र भंडारी, तरुण पंवार, मुबारक हुसैन सहित कई लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रंजन कुमार बने बीएचईएल हरिद्वार के नए प्रमुख
Next: मोरी में ग्राम विकास अधिकारी ने की खुदकुशी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.