Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग को मिलेगी डिजिटल रेडियोग्राफी एक्स-रे की सुविधा
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग को मिलेगी डिजिटल रेडियोग्राफी एक्स-रे की सुविधा

RNS INDIA NEWS 01/04/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में शंकराचार्य माधवाश्रम जिला चिकित्सालय कोटेश्वर में डिजिटल रेडियोग्राफी एक्स-रे मशीन स्थापित कर दी गई है। शनिवार को रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने 1 करोड़ 83 लाख की लागत से लगाई गई मशीन का शुभारंभ किया।
जनपद रुद्रप्रयाग को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार बड़ी कामयाबी मिलती जा रही है। शनिवार को जिले में एक ओर उपलब्धि मिली है। कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल में नई एडवांस फुल्ली ऑटोमेटिक डिजिटल रेडियोग्राफी एक्स-रे मशीन का शुभारंभ स्थानीय विधायक भरत चौधरी द्वारा किया गया। जिसका लाभ यहां की जनता को मिलेगा। इस मौके पर विधायक भरत चौधरी ने कहा कि जिला अस्पताल को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ऑर्थो विभाग में हड्डी से जुड़े ऑपरेशन के काम मे आने वाली सी आर्म मशीन का भी शुभारंभ किया गया। इसके साथ मावाश्रम शंकराचार्य कोटेश्वर में ₹20.03 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसूख मांडवा द्वारा किया गया। जिसका जल्द निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।
जिला चिकित्सालय के दोनों परिसरों में 34 डॉक्टरों की तैनाती हो चुकी है। जल्द ही विशेषज्ञ डॉक्टर भी जिले को प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि सीटी स्कैन मशीन एवं एमआरआई मशीन को जिला चिकित्सालय के कोटेश्वर परिसर में लगवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि जनपद मुख्यालय में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं जनता को मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में निरंतर केंद्र एवं राज्य सरकार का सहयोग विकास कार्यों में मिल रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में जिले हो रहे कार्यों के लिए उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसूख मांडविया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजीव पाल ने कहा कि जनपद के लिए यह एक नई उपलब्धि है। इस नई आधुनिक तकनीकी एक्स रे मशीन के लगने से गंभीर मरीजों का आसानी से एक ही जगह पर बिना किसी मूमेंट के एक्सरे लिया जा सकेगा। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जीएस मर्तोलिया, डॉ मनोज बडोनी, डॉ राजीव गैरोला, सभासद सुरेंद्र रावत, अमित रावत, सरला खंडूरी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार को बेनकाब करेगी
Next: बेरोजगार संघ अध्यक्ष बॉबी पंवार पर मुकदमा, कर्मचारी की पत्नी ने लगाए ये आरोप

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.