Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग के चार छात्रों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग के चार छात्रों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

RNS INDIA NEWS 03/10/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के चार छात्रों ने प्रदेश स्तरीय स्कूली शरदकालीन खेल कूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर जनपद के खेल जगत में खुशी है। रुद्रप्रयाग के जिला क्रीड़ा समन्वयक प्रेम सिंह नेगी एवं ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक शिव सिंह नेगी ने बताया कि अल्मोड़ा में चल रही राज्य स्तरीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में चिल्ड्रन एकेडमी इंटरमीडिएट कॉलेज अगस्त्यमुनि की छात्रा अहिंसा रौतेला ने एकल व व्यक्तिगत वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही उसे प्लेयर ऑफ दि टूर्नामेंट भी घोषित किया गया। यह जनपद रुद्रप्रयाग के लिए पहला अवसर है कि किसी खिलाड़ी ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में दो गोल्ड के साथ प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने का गौरव मिला हो। वहीं राबाइंका अगस्त्यमुनि की छात्रा ईशु ने भी अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अर्हता हासिल की है। नैनीताल में सम्पन्न हुई बालक वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में अगस्त्य पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज गंगानगर, अगस्त्यमुनि के छात्र रिजवान ने भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टिकट कटा लिया है। वहीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भी जनपद की खिलाड़ी पूनम (राइका चमकोट) ने भी ब्रान्ज मेडल जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया है। उसका भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। मुख्य शिक्षा अधिकारी यशवन्त सिंह चैहान ने बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस में जनपद के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए बताया कि अभी राज्य स्तर पर इण्डोर गेम्स की ही प्रतियोगिताएं संपंन हुई हैं। उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आउटडोर प्रतियोगिताओं में जनपद के खिलाड़ी इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कहा कि अभी तक जनपद केवल बोर्ड परीक्षाओं में ही टॉप करने के लिए जाना जाता था, मगर अब जनपद के सभी व्यायाम शिक्षकों के बेहतर प्रयास से जनपद खेल में भी प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करेगा। वहीं खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चैधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन्त तिवारी, नपं अगस्त्यमुनि की अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक खत्री, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राशि) नागेन्द्र बर्त्वाल, खण्ड शिक्षा अधिकारी वाईएस रावत, जिला क्रीड़ाधिकारी महेशी आर्य, बैडमिन्टन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय जग्गी, भानुप्रताप रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, खेल प्रशिक्षक नागेन्द्र कण्डारी, अरविन्द चैहान, आलोक नेगी, मनमोहन गुसाईं, क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी सहित कई खेल प्रेमियों एवं जनपद के सभी व्यायाम शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता को न्याय दिलाने को आदिबदरी में प्रदर्शन
Next: हृदय गति रूकने से भाजपा नेता किशोरी रतूड़ी का निधन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.