Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग डीएम ने की केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों के साथ बैठक
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग डीएम ने की केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 06/12/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों के पुराने भवनों को मास्टर प्लान के साथ बनाया जा रहा है। तीर्थपुरोहितों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी ने उनकी समस्या और सरकार के दिशा-निर्देशों को लेकर तीर्थपुरोहितों के साथ बैठक ली। इस दौरान केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों के जीर्ण-शीर्ण आवासों को मास्टर प्लान से बनाने पर चर्चा की गई। प्रदेश सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशों में केदारनाथ धाम में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। एक ओर पुर्ननिर्माण कार्य जोरों पर है वहीं मास्टर प्लान से केदारपुरी को संवारा जा रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुप्तकाशी में तीर्थपुरोहितों के साथ बैठक लेते हुए केदारनाथ में उनके पुराने जीर्णशीर्ण आवासों को मास्टर प्लान एवं सरकार की गाइडलाइन व दिशा-निर्देशों के अनुसार बनाए जाने को लेकर चर्चा की। साथ ही पुराने आवासों को जिला प्रशासन को अधिग्रहण करने और पुराने आवास के बदले मास्टर प्लान के अनुसार नए आवास बनाने पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिग्रहण के बाद निर्माण के दौरान तीर्थ पुरोहितों को रहने एवं उनके सामान रखने के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। जिलाधिकारी ने तीर्थ पुरोहितों के वार्ता करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम में जो भी निर्माण कार्य किया जा रहा है, वह सरकार द्वारा गाइडलाइन और दिशा निर्देशों के अनुसार मास्टर प्लान के मुताबिक किया जा रहा है। उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से अपेक्षा की है कि वह अपने आवासों को जिला प्रशासन को अधिग्रहण करवा दें। इसके लिए जिलाधिकारी ने अपर मुख्य कार्य अधिकारी केदारनाथ योगेंद्र सिंह एवं तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा को तीर्थ पुरोहितों के साथ एग्रीमेंट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीर्थ पुरोहितों एवं आवास स्वामियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके पुराने जीर्ण-शीर्ण आवासों को ध्वस्त करने के बाद जब तक नए आवास तैयार नहीं किए जाते, तब तक उन्हें रहने के लिए टैंट एवं टिनशेड की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। कहा कि वर्तमान में उपलब्ध आवास के अनुसार उन्हें किराया भी मुहैया कराया जाएगा। किसी का व्यवसाय प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा साथ ही किसी को भी आर्थिक नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यथाशीघ्र पुराने आवासों को अधिग्रहणक कराने को कहा ताकि जल्द पुराने भवनों का ध्वस्तीकरण किया जा सके। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने गुप्तकाशी में विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी केदारनाथ योगेंद्र सिंह, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, नायब तहसीलदार मनोहर लाल अग्रवाल, तीर्थ पुरोहित भगवती प्रसाद तिवारी, अवधेश प्रसाद शुक्ला, पंकज शुक्ला, ईश्वर चंद्र शुक्ला, विनोद शुक्ला, जय प्रकाश कुर्मांचली, पवन तिवारी, दीपक शुक्ला, लोकेश तिवारी, साकेत बगवाड़ी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने बैठक में अनुपस्थित ईई का स्पष्टीकरण किया तलब
Next: 9.82 ग्राम स्मैक के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.