Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रनाथ महोत्सव एवं विकास मेले को लेकर हुई तैयारी बैठक
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रनाथ महोत्सव एवं विकास मेले को लेकर हुई तैयारी बैठक

RNS INDIA NEWS 05/01/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। मुख्यालय स्थित गुलाबराय मैदान में आगामी 12 जनवरी से होने वाले रुद्रनाथ महोत्सव एवं विकास मेले को लेकर तैयारी बैठक की गई। उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल की अध्यक्षता में आयोजत बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही मेले से जुड़ी तैयारियों एवं जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किा गया। बुधवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को 5 दिवसीय रुद्रनाथ मेले से संबंधित रुपरेखा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को मैदान के समतलीकरण के लिए लोनिवि से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। मेला आयोजन से पूर्व अस्थाई विद्युत कनेक्शन, पेयजल व्यवस्था, वाहन पार्किंग, एंबुलेंस व सफाई के लिए भी विभागों के साथ मिलकर कार्य करने को कहा। मेले में लगने वाली चरखी, बच्चों की ट्रेन, झूला आदि की टेक्निकल जांच करने के बाद ही उन्हें लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी विभागों को आवंटित होने वाले स्टॉल का निर्धारित किराया समय से दिए जाने की बात कही। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सुशील कुमार कुरील ने बताया कि 12 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाले 5 दिवसीय मेले का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 से सायं 7 बजे तक किया जाएगा। सायं को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे जिनका 5 हजार रुपए प्रति स्टॉल किराया निर्धारित किया गया है। बैठक में पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र झिंक्वाण, सभासद अंकुर खन्ना, संतोष रावत, सुरेंद्र रावत, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ल्वाणी गांव में लगेगा मछली वैक्यूम पैकेजिंग प्लांट
Next: 13.41 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.