Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आरटीओ का फर्जी चालान भेज अधिवक्ता से 5 लाख की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

आरटीओ का फर्जी चालान भेज अधिवक्ता से 5 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 14/10/2025
default featured image

काशीपुर(आरएनएस)।   काशीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव अफसर अली खां के बैंक खातों से साइबर ठगों ने पांच लाख रुपये निकाल लिए। मामले में अधिवक्ता ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मोहल्ला अल्ली खां निवासी पूर्व बार सचिव अफसर अली खां ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा कि उनका ठाकुरद्वारा की एक बैंक शाखा में खाता है। यह खाता काशीपुर की शाखा के खाते से लिंक है। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर आरटीओ चालान नाम की एक फाइल प्राप्त हुई थी। जो अनजाने में इंस्टॉल हो गई। इसी के सहारे ठगों ने 28 से 30 सितंबर के बीच उनके खाते से 2 लाख रुपये, 95 हजार, 5 हजार, 99 हजार और 1 हजार रुपये की रकम निकाल ली। इसी प्रकार तीन अक्तूबर को उनके एक अन्य खाते से खाते से 80 हजार, 10 हजार और 10 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। कुल मिलाकर उनके खातों से पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। घटना का पता चलते ही उन्होंने दोनों बैंकों के खाते बंद कराकर साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि मामले तहरीर मिली थी। जिसके बाद उसको साइबर थाने भेजा गया था। मामले वहां अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा की जद में आए स्कूलों को समय पर ठीक करें : डीएम
Next: मदरसे में शिक्षिका को कमरे में बुला छेड़छाड़, मौलवी समेत 7 पर केस

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

निर्माण का मलवा सड़कों पर फेंका तो होगी कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.