Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आरओबी के स्टाफ उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानियों का रिकॉर्ड जुटा रहे
  • देहरादून

आरओबी के स्टाफ उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानियों का रिकॉर्ड जुटा रहे

RNS INDIA NEWS 13/09/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास आरओबी (रीजनल आउटरीच ब्यूरो) के फेसबुक पेज या ट्विटर पर पढ़ सकते हैं। इस पेज पर रोजाना एक स्वतंत्रता सेनानी की कहानी अपलोड की जाएगी। आरओबी के स्टाफ उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानियों का रिकॉर्ड जुटा रहे हैं।
प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सहायक निदेशक डॉ. संतोष आशीष ने सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत सरकार अमृत महोत्सव मना रही है। इसी के तहत उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानियों का रिकार्ड जुटाया जा रहा है। जिनका रिकॉर्ड अभीतक कहीं पर नहीं है उनकी तलाश की जा रही है। ऐसे सेनानियों की एक कहानी रोजाना डिजिटल प्लेट फॉर्म आरओबी पर अपलोड की जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ऐसे लोगों को सम्मानित भी करेगी। डॉ. संतोष ने बताया कि भारत के अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों जिनके बारे में लोगों को कम जानकारी है। उनके बारे में आम जनता को एवं आने वाली युवा पीढ़ी को अवगत कराना विशेष उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को खानपुर हरिद्वार एवं 29 सितंबर को विकासनगर में मिनी आईओपी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए चित्रकला, गायन, नृत्य, रंगोली, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 23 एवं 24 को वसंत विहार स्थित कार्यालय में भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता किया जाएगा। इस अवसर पर ओम प्रकाश मौर्य, नत्थी सिंह नयाल, पीयूष उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मसूरी में सफाई व्यवस्था का कार्य ठप, सामूहिक अवकाश पर रहे कर्मचारी
Next: शूलिनी यूनिवर्सिटी ने सोलन के निवासियों के लिए खोला अपना पुस्तकालय

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.