Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोडवेज कर्मचारियों का मंडलीय प्रबंधक दफ्तर पर प्रदर्शन
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों का मंडलीय प्रबंधक दफ्तर पर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 06/04/2023
rns featured image new

देहरादून। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद पर्वतीय डिपो शाखा से जुड़े कर्मचारियों ने मंडलीय प्रबंधक दफ्तर पर प्रदर्शन कर धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने मांगों का निराकरण नहीं होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया है। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। पर्वतीय डिपो में ज्यादातर बसें खटारा चुकी हैं। जो आधे रास्ते में खराब हो रही है। बसों के स्पेयर पार्ट्स नहीं हैं। बावजूद बसों को रूट पर दौड़ाया जा रहा है। कार्यशाला में सुविधाओं का अभाव है। प्रबंधन के निर्देश के बावजूद भी समयपाल कक्ष में परिचालकों से नियम विरुद्ध काम लिया जा रहा है। नई ई टिकट मशीनों में भी कई खामियां हैं, जिसका खामियाजा परिचालकों को भुगतना पड़ रहा है। मसूरी बस स्टैंड पर लिपिकों की कमी बनी हुई है। इसके अलावा भी कई मांगें हैं, जिनका समाधान नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मेजपाल सिंह, शाखा अध्यक्ष कलम सिंह तोमर, मंत्री नमन शर्मा, प्रांतीय प्रतिनिधि विनोद नौटियाल, शाखा उपाध्यक्ष अतर सिंह, अंकुश कुमार, महेंद्र सिंह, पंकज थापा, हरदेव सिंह राणा, आनंदपाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमन भदौरिया ने की राज्यपाल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट
Next: तीर्थ स्थानों में पंचगव्य आचमन अनिवार्य करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.