Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोडवेज बस कंडक्टर के सस्पेंशन की कार्रवाई शुरू
  • देहरादून

रोडवेज बस कंडक्टर के सस्पेंशन की कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 28/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  शराब के नशे में धुत्त होकर रोडवेज बस के अंदर लुढ़कर बेहोश होने और चेकिंग के टीम के साथ हाथापाई करने वाले कंडक्टर पर सस्पेंशन की कार्रवाई शुरू हो गई है। मंडलीय प्रबंधक ने कंडक्टर का कोटद्वार डिपो ट्रांसफर कर दिया है। जहां ज्वाइनिंग के बाद कंडक्टर को सस्पेंड किया जाएगा। रोडवेज पर्वतीय डिपो की अनुबंधित बस 23 अगस्त को देहरादून से दिल्ली जा रही थी। रुड़की के पास इसमें तैनात नियमित कंडक्टर बस में ही झूमने लगा, इतना होश खो गया कि बस के अंदर गिर गया। बस में सवार किसी ने इसकी वीडियो भी बना दी और सूचना रोडवेज के अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने चेकिंग टीम को अलर्ट किया। टीम ने नारसन के पास बस को रोका तो कंडक्टर टीम के साथ हाथापाई और गालीगलोच करने लगा। चेकिंग टीम की रिपोर्ट पर मंडलीय प्रबंधक पूजा केहरा ने नियमानुसार कंडक्टर का ट्रांसफर कोटद्वार डिपो कर दिया है। बताया कि ज्वाइनिंग के बाद कोटद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक कंडक्टर को सस्पेंड करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 8वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में उत्तराखण्ड को 4 कांस्य पदक
Next: दून में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज कराने वाली कंपनी पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़: भीड़ ने आरोपी को धुना

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान का शुभारंभ, 15 तक चलेगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.