Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित
  • देहरादून

रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित

RNS INDIA NEWS 24/04/2026
rns featured image new

देहरादून। रिश्वत लेने के आरोप में डोईवाला के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निलंबन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शासन स्तर से निलंबन आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्य कर रही है, लेकिन इसके बावजूद कुछ कार्मिक विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

बताया गया कि हाल ही में विजिलेंस टीम ने डोईवाला में तैनात प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 के तहत तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित किया गया है।

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नियमित निरीक्षण करें और छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा आमजन से फीडबैक लेकर व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग
Next: वन आच्छादन बढ़ाने और भूमि क्षरण नियंत्रण पर मंथन, धसपड़ में पायलट परियोजना शुरू होगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.